मध्य प्रदेश

सरकारी नौकरी की बड़ी प्रक्रिया शुरू, आज से होगी पुलिस भर्ती की शारीरिक परीक्षा

मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती के लिए 23 फरवरी से फिजिकल टेस्ट शुरू। 7500 पदों के लिए 59 हजार उम्मीदवार शामिल होंगे। आधार e-KYC, QR जैकेट और CCTV से होगी पूरी प्रक्रिया पारदर्शी।

भोपाल. मध्य प्रदेश में पुलिस आरक्षक भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) 23 फरवरी से शुरू हो रही है। यह परीक्षा प्रदेश के 10 जिलों में आयोजित होगी। कुल 7,500 पदों के लिए करीब 59 हजार अभ्यर्थी मैदान में उतरेंगे। भोपाल में परीक्षा लाल परेड ग्राउंड, जहांगीराबाद में होगी। लिखित परीक्षा का परिणाम 25 जनवरी 2026 को जारी किया जा चुका है, जिसके बाद अब फिजिकल टेस्ट की प्रक्रिया शुरू हो रही है।

इन 10 जिलों में होंगे फिजिकल टेस्ट

  • भोपाल – लाल परेड ग्राउंड
  • इंदौर – माउंटेड ट्रूप डिपार्टमेंट परिसर, RAPTC
  • जबलपुर – परेड ग्राउंड, 6वीं वाहिनी विसबल, रांझी
  • ग्वालियर – 14वीं वाहिनी विसबल, कंपू
  • उज्जैन – महानंदा एरीना ग्राउंड
  • सागर – शासकीय इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज, बहेरिया
  • रीवा – 9वीं वाहिनी विसबल परेड ग्राउंड
  • बालाघाट – 36वीं वाहिनी विसबल ग्राउंड
  • रतलाम – भगत सिंह शासकीय कॉलेज मैदान
  • मुरैना – 5वीं वाहिनी विसबल परेड ग्राउंड

तीन मुख्य स्पर्धाएं

फिजिकल टेस्ट में अभ्यर्थियों को –

  • 800 मीटर दौड़
  • लंबी कूद
  • गोला फेंक में प्रदर्शन करना होगा।
  • गोला फेंक और लंबी कूद के लिए तीन-तीन मौके दिए जाएंगे।

आधार e-KYC अनिवार्य

  • मूल आधार कार्ड लाना जरूरी
  • आधार नंबर लॉक नहीं होना चाहिए
  • सभी मूल दस्तावेज और फोटोकॉपी साथ लाना अनिवार्य

QR कोड जैकेट से रुकेगा फर्जीवाड़ा

भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए इस बार कई हाईटेक इंतजाम किए गए हैं –

  • फिंगरप्रिंट, रेटिना और फोटो से आधार सत्यापन
  • सत्यापन के बाद QR कोड वाली जैकेट
  • QR कोड रोल नंबर से लिंक
  • हर चरण में स्कैनिंग के बाद ही एंट्री

ग्वालियर में 14 मार्च तक चलेगी परीक्षा

  • ग्वालियर की 14वीं बटालियन में
  • रोजाना करीब 400 उम्मीदवारों का टेस्ट
  • कुल 5500 अभ्यर्थी शामिल होंगे
  • पूरी प्रक्रिया 14 मार्च तक चलेगी
  • 300 पुलिस जवान तैनात, CCTV से निगरानी
  • करीब 300 पुलिस जवान और अधिकारी तैनात

ग्राउंड पर दो दर्जन CCTV कैमरे

  • इमरजेंसी के लिए मेडिकल कैंप और डॉक्टर मौजूद
  • इस पूरी प्रक्रिया की निगरानी के लिए डीआईजी अमित सांघी की अध्यक्षता में कमेटी बनाई गई है।
  • एक दिन पहले हुआ रिहर्सल
  • परीक्षा से पहले मैदान पर रिहर्सल कर सभी व्यवस्थाओं को परखा गया, ताकि भर्ती प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की कमी न रहे।

अभ्यर्थियों के लिए सुविधाएं

  • टेंट, लाइट और बैठने की व्यवस्था
  • चाय-पानी की सुविधा
  • दस्तावेज जांच के बाद ही प्रवेश

खबर के मुख्य बिंदु

  • 23 फरवरी से MP पुलिस आरक्षक भर्ती का फिजिकल टेस्ट शुरू।
  • 7500 पदों के लिए 59 हजार उम्मीदवार शामिल।
  • 10 जिलों में बनाए गए परीक्षा केंद्र।
  • QR कोड जैकेट और आधार e-KYC से पारदर्शी प्रक्रिया।
  • 300 पुलिस जवान, CCTV और मेडिकल कैंप की व्यवस्था।

Republic News

इस समाचार पोर्टल के लेखक एवं संपादक हैं। दस वर्षों की पत्रकारिता अनुभव से सत्य और संतुलित खबरें पेश करने का जुनून रखते हैं। अपनी टीम के साथ राजनीति, टेक्नोलॉजी, क्राइम और संस्कृति की गहरी कवरेज देते हैं। पाठकों का विश्वास ही इनका मिशन है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button