मध्य प्रदेश

प्रतिभा का मंच बनी शैक्षिक ओलम्पियाड स्पर्धा, छात्रों ने दिखाई सक्रिय भागीदारी

मध्यप्रदेश में जिला स्तरीय शैक्षिक ओलम्पियाड का शुभारंभ, पहले दिन लाखों विद्यार्थियों की भागीदारी। कक्षा 2 से 8 तक की प्रतियोगिता, जानें पूरा शेड्यूल और चयन प्रक्रिया।

भोपाल. शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 2 से 8 के विद्यार्थियों के लिए आयोजित जिला स्तरीय शैक्षिक ओलम्पियाड प्रतियोगिता के पहले दिन प्रदेशभर में लाखों विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता का आयोजन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा किया जा रहा है, जो प्रदेश के सभी विकासखंड मुख्यालयों पर संपन्न हो रही है।

पहले दिन कक्षा 2 और 3 के विद्यार्थियों ने हिन्दी, अंग्रेजी और गणित विषयों के प्रश्नों के उत्तर ओएमआर शीट पर दर्ज किए। वहीं कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थियों ने हिन्दी, अंग्रेजी और संस्कृत विषयों के प्रश्न हल किए।

दूसरे दिन का कार्यक्रम (17 जनवरी 2026)

  • कक्षा 4 एवं 5: हिन्दी, अंग्रेजी, गणित और पर्यावरण अध्ययन
  • कक्षा 6 से 8: विज्ञान, गणित और सामाजिक अध्ययन
  • सभी विषयों की परीक्षाएं ओएमआर शीट पर आयोजित की जाएंगी।

चयन प्रक्रिया और सहभागिता

उल्लेखनीय है कि जिला स्तरीय शैक्षिक ओलम्पियाड में वही विद्यार्थी भाग ले रहे हैं, जो अपने-अपने जन शिक्षा केन्द्र स्तर पर विजेता रहे हैं।

  • प्रत्येक जनशिक्षा केन्द्र से कक्षा 2 एवं 3 के तीन विषयों (हिन्दी, अंग्रेजी, गणित) में 04-04 टॉपर
  • कक्षा 4 एवं 5 के चारों विषयों (हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, पर्यावरण) में 04-04 टॉपर
  • इस प्रकार कक्षा 2 से 5 तक कुल 28 विद्यार्थियों का चयन किया गया है।
  • वहीं कक्षा 6 से 8 के लिए प्रत्येक विषय में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले 06-06 विद्यार्थियों के रूप में एक जनशिक्षा केन्द्र से कुल 36 विद्यार्थियों को जिला स्तरीय ओलम्पियाड के लिए चयनित किया गया है।

परिवहन और सुविधाएं

जन शिक्षा केन्द्र मुख्यालयों से प्रभारी शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को बसों एवं अन्य परिवहन साधनों से विकासखंड मुख्यालय स्थित परीक्षा केन्द्रों तक पहुंचाया गया। चयनित विद्यार्थियों के लिए परिवहन, स्वल्पाहार और भोजन सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा सुनिश्चित की गई हैं।

Republic News

इस समाचार पोर्टल के लेखक एवं संपादक हैं। दस वर्षों की पत्रकारिता अनुभव से सत्य और संतुलित खबरें पेश करने का जुनून रखते हैं। अपनी टीम के साथ राजनीति, टेक्नोलॉजी, क्राइम और संस्कृति की गहरी कवरेज देते हैं। पाठकों का विश्वास ही इनका मिशन है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button