उत्तर प्रदेशराज्य

स्कूल वाहन हादसे पर सख्ती: परिवहन आयुक्त की चेतावनी, अब प्रबंधन ही होगा जिम्मेदार

लखनऊ

उत्तर प्रदेश के परिवहन आयुक्त ने प्रदेशभर के विद्यालयों को चेतावनी जारी किया है. उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि स्कूल वाहन की फिटनेस अगर खराब होगी तो स्कूल प्रबंधन जिम्मेदार होगा. इससे पहले प्राइवेट वाहन स्वामी अटैचमेंट स्कीम के तहत स्कूल के बच्चों को लाते और ले जाते थे. अब स्कूल प्रबंधन वाहन स्कूल का नहीं है, कह बच नहीं सकेंगे. स्कूलों को निर्देशों के अनुपालन की रिपोर्ट जमा करनी होगी.

परिवहन आयुक्त ब्रजेश नारायण सिंह ने प्रदेशभर के मान्यता प्राप्त विद्यालयों के प्रधानाचार्यों व प्रबंधकों को कठोर चेतावनी पत्र भेजा है. पत्र में लिखा है कि विद्यार्थी जिस भी वाहन से नियमित रूप से स्कूल आते-जाते हैं, यदि वह दुरुस्त नहीं है और सड़क दुर्घटना होती है तो विद्यालय के प्रबंधक और प्रधानाचार्य जिम्मेदार होंगे.

आगे पत्र में ये भी लिखा है कि स्कूल संचालक यह कहकर नहीं बच सकते कि वाहन स्कूल का नहीं था. हादसा होने पर स्कूल प्रबंधक और प्रधानाचार्य पर आपराधिक-प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी. सभी एआरटीओ हर माह स्कूली वाहनों की नियमित समीक्षा करके रिपोर्ट भेजेंगे.

Republic News

इस समाचार पोर्टल के लेखक एवं संपादक हैं। दस वर्षों की पत्रकारिता अनुभव से सत्य और संतुलित खबरें पेश करने का जुनून रखते हैं। अपनी टीम के साथ राजनीति, टेक्नोलॉजी, क्राइम और संस्कृति की गहरी कवरेज देते हैं। पाठकों का विश्वास ही इनका मिशन है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button