मनोरंजन

वैलेंटाइन डे पर सरप्राइज! धनुष की दुल्हन बनेंगी मृणाल ठाकुर, शादी पर आया बयान

धनुष से शादी की अफवाहों पर मृणाल ठाकुर ने तोड़ी चुप्पी। 14 फरवरी की वेडिंग डेट पर बोलीं– “मुझे तो किसी ने इनवाइट ही नहीं किया।” जानिए पूरा मामला।

मुंबई. बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों अभिनेता धनुष और अभिनेत्री मृणाल ठाकुर के कथित रोमांस को लेकर चर्चाएं तेज हैं। सोशल मीडिया और कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यहां तक दावा किया गया कि दोनों 14 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। हालांकि अब इन खबरों की सच्चाई खुद मृणाल ठाकुर ने सामने रख दी है।

क्या वाकई 14 फरवरी को होगी शादी?

धनुष के साथ रिश्ते को लेकर मृणाल ठाकुर पहले भी कई बार सफाई दे चुकी हैं, लेकिन इस बार तो उनकी शादी की तारीख तक तय कर दी गई। जब एक इंटरव्यू में उनसे सीधे पूछा गया कि क्या वह वेलेंटाइन डे यानी 14 फरवरी को धनुष से शादी कर रही हैं, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा— “मुझे तो किसी ने इनवाइट ही नहीं किया।”

“मुझे भी बुला लेते” – मृणाल का मजेदार जवाब

जब एक्ट्रेस से कहा गया कि सोशल मीडिया पर उनकी वेडिंग डेट भी वायरल हो रही है, तो उन्होंने हैरानी जताते हुए कहा, “आ गई? मुझे किसी ने इनवाइट ही नहीं किया। मुझे भी बुला लेते।”

अपनी शादी से जुड़ी अफवाहों पर मृणाल ने कहा कि वह ये खबरें देखती हैं और कई बार हंसती भी हैं। साथ ही उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि ऐसे लोग उनका “फ्री का पीआर” कर रहे हैं, लेकिन सच्चाई वैसी नहीं है जैसी समझी जा रही है। उन्होंने इतना जरूर कहा कि 14 फरवरी को सबको खुद ही सच्चाई पता चल जाएगी।

प्यार और शादी पर क्या बोलीं मृणाल?

जब उनसे पूछा गया कि क्या वह किसी से मोहब्बत करती हैं, तो उन्होंने इसे निजी सवाल बताते हुए टाल दिया। साथ ही यह भी साफ किया कि जब भी उनकी शादी होगी, उसका न्योता सबसे पहले भगवान और दर्शकों को जाएगा।

इन सितारों संग भी जुड़ चुका है नाम

यह पहली बार नहीं है जब मृणाल ठाकुर का नाम किसी से जोड़ा गया हो। इससे पहले उनका नाम बादशाह, अर्जित तनेजा, कुशाल टंडन और सिद्धांत चतुर्वेदी समेत कई सितारों के साथ जोड़ा जा चुका है। कुछ समय पहले उनका नाम क्रिकेटर श्रेयस अय्यर के साथ भी चर्चा में रहा था, लेकिन हर बार ये खबरें महज अफवाह साबित हुईं।

वर्कफ्रंट पर व्यस्त हैं मृणाल

काम की बात करें तो मृणाल ठाकुर जल्द ही सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ में नजर आएंगी। यह फिल्म 20 फरवरी को रिलीज होने वाली है।

Republic News

इस समाचार पोर्टल के लेखक एवं संपादक हैं। दस वर्षों की पत्रकारिता अनुभव से सत्य और संतुलित खबरें पेश करने का जुनून रखते हैं। अपनी टीम के साथ राजनीति, टेक्नोलॉजी, क्राइम और संस्कृति की गहरी कवरेज देते हैं। पाठकों का विश्वास ही इनका मिशन है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button