उत्तर प्रदेशराज्य

रेड टेप हटाकर रेड कार्पेट: फार्मा सेक्टर में यूपी मॉडल बना चर्चा का केंद्र

उत्तर प्रदेश फार्मा कॉन्क्लेव 1.0 में वैश्विक फार्मा कंपनियों के दिग्गजों ने योगी सरकार की कानून-व्यवस्था, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और निवेश-अनुकूल नीतियों की सराहना की।

‘उत्तर प्रदेश फार्मा कॉन्क्लेव 1.0’ में देश-दुनिया की दिग्गज फार्मा कंपनियों के चेयरमैन और शीर्ष नेतृत्व ने एक स्वर में उत्तर प्रदेश की बदलती तस्वीर, सशक्त शासन व्यवस्था और निवेश-अनुकूल माहौल की सराहना की। उद्योग जगत के नेताओं ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में हुए बुनियादी और संरचनात्मक सुधार न केवल राज्य, बल्कि देश के लिए भी दिशा-निर्देशक साबित हो रहे हैं।

यूपी के वर्तमान और भविष्य का रोडमैप स्पष्ट: अयोध्या रामी रेड्डी

राज्यसभा सदस्य एवं रामकी ग्रुप के चेयरमैन अयोध्या रामी रेड्डी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व को “उत्कृष्ट कमिटमेंट” बताया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में जो अभूतपूर्व बुनियादी परिवर्तन हुए हैं, उन्होंने राज्य के वर्तमान और भविष्य—दोनों का रोडमैप स्पष्ट कर दिया है। बीते चार दशकों के अनुभव साझा करते हुए उन्होंने कहा कि यूपी में कानून-व्यवस्था, जवाबदेही और ईमानदारी ने निवेशकों के लिए सुरक्षित और पारदर्शी माहौल तैयार किया है।

रेड टेप नहीं, रेड कार्पेट ट्रीटमेंट: जीनल मेहता

टोरेंट ग्रुप के वाइस चेयरमैन जीनल मेहता ने कहा कि पिछले नौ वर्षों में उत्तर प्रदेश में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और लॉ एंड ऑर्डर में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। उन्होंने बताया कि यूपी के 20 जिलों में काम के दौरान उन्हें न तो रेड टेप का सामना करना पड़ा और न ही कानून-व्यवस्था की समस्या। आज यूपी निवेशकों को रेड टेप नहीं, रेड कार्पेट ट्रीटमेंट दे रहा है।

कभी छोड़ना पड़ा था प्रदेश, अब लौटने का समय: रमेश जुनेजा

मैनकाइंड फार्मा के चेयरमैन रमेश जुनेजा ने कहा कि 1990 के दशक में माहौल अनुकूल न होने के कारण उन्हें यूपी छोड़ना पड़ा था। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने के बाद प्रदेश में सुरक्षा और विश्वास का नया दौर शुरू हुआ है। आज देर रात भी लोग खुद को सुरक्षित महसूस करते हैं, यही वजह है कि निवेशक लौट रहे हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

वैश्विक फार्मा लीडर्स की यूपी में बढ़ती रुचि: सतीश रेड्डी

डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज के चेयरमैन सतीश रेड्डी ने कहा कि कोविड काल में भारत ने वैश्विक स्तर पर फार्मा सेक्टर में अपनी क्षमता सिद्ध की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की प्रभावी नीतियां यहां काम करने के लिए अनुकूल माहौल प्रदान करती हैं और उनकी कंपनी यूपी में अवसरों को लेकर उत्साहित है।

इंफ्रास्ट्रक्चर और मैनपावर यूपी की ताकत: पंकज पटेल

जाइडस लाइफ साइंसेज के चेयरमैन पद्मभूषण पंकज रमनभाई पटेल ने कहा कि किसी भी उद्योग के लिए भूमि, बिजली, पानी और प्रशिक्षित मानव संसाधन आवश्यक होते हैं—और ये सभी उत्तर प्रदेश में प्रचुर मात्रा में उपलब्ध हैं। इसी वजह से यूपी फार्मा और हेल्थकेयर सेक्टर के लिए आदर्श राज्य बनकर उभर रहा है।

देश का सबसे सुरक्षित स्थान बन रहा यूपी: दिलीप सांघवी

पद्मश्री से सम्मानित और सन फार्मास्यूटिकल इंडस्ट्रीज के चेयरमैन दिलीप सांघवी ने कहा कि लॉ एंड ऑर्डर में हालिया सुधारों ने उत्तर प्रदेश को देश के सबसे सुरक्षित राज्यों में शामिल कर दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी कंपनी यूपी में मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित करने को लेकर गंभीरता से विचार कर रही है।

Republic News

इस समाचार पोर्टल के लेखक एवं संपादक हैं। दस वर्षों की पत्रकारिता अनुभव से सत्य और संतुलित खबरें पेश करने का जुनून रखते हैं। अपनी टीम के साथ राजनीति, टेक्नोलॉजी, क्राइम और संस्कृति की गहरी कवरेज देते हैं। पाठकों का विश्वास ही इनका मिशन है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button