उत्तर प्रदेशराज्य

सीएम ने व्यक्तिगत श्रेणी में 10 और युवक-युवती मंगल दलों को किया सम्मानित

राष्ट्रीय युवा दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने ग्रामीण स्टेडियमों का शिलान्यास और खेलो इंडिया योजना के तहत मल्टीपर्पज हॉल का लोकार्पण किया, विवेकानंद युवा पुरस्कार भी दिए।

लखनऊ. राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर सोमवार को योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के युवाओं और खिलाड़ियों को बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री ने सुल्तानपुर, कासगंज और फतेहपुर जिलों में ग्रामीण स्टेडियमों का शिलान्यास किया। इन स्टेडियमों का निर्माण कुल ₹26 करोड़ की लागत से किया जाएगा।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने खेलो इंडिया योजना के अंतर्गत ₹21 करोड़ की लागत से निर्मित पांच मल्टीपर्पज हॉल का लोकार्पण भी किया। योजना के तहत लखनऊ में दो, जबकि हरदोई, कन्नौज और सहारनपुर में एक-एक मल्टीपर्पज हॉल का शुभारंभ हुआ।

विवेकानंद युवा पुरस्कार से युवाओं को किया गया सम्मानित

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य स्तरीय विवेकानंद युवा पुरस्कार भी प्रदान किए। यह पुरस्कार व्यक्तिगत श्रेणी, युवक मंगल दल और महिला मंगल दल को प्रदान किए गए। व्यक्तिगत श्रेणी में चयनित युवाओं को ₹50,000 का चेक, प्रशस्ति पत्र और स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा भेंट की गई।

विवेकानंद यूथ अवार्ड: व्यक्तिगत श्रेणी के विजेता

  • अभिनीत कुमार मौर्य – हरदोई
  • महिका खन्ना – शाहजहांपुर
  • प्रणव द्विवेदी – गोरखपुर
  • शिखा सहलोत – गाजियाबाद
  • अभिषेक पांडेय – मऊ
  • सचिन गौरी वर्मा – गोरखपुर
  • संजना सिंह – बरेली
  • मार्तंड राम त्रिपाठी – गोरखपुर
  • साक्षी झा – गाजियाबाद
  • दिव्यांश टंडन – मेरठ
  • युवक मंगल दल पुरस्कार विजेता
  • संतकबीर नगर – विकास खंड सेमरियावां, ग्राम पंचायत सेमरियावां – रिजवान मुनीर
  • बिजनौर – विकास खंड नूरपुर, ग्राम पंचायत शहदपुरगुलाल – घनश्याम सिंह
  • शाहजहांपुर – विकास खंड भावलखेड़ा, ग्राम पंचायत चौधेरा – इंद्रजीत लोधी, आशीष

महिला मंगल दल पुरस्कार विजेता

  • बिजनौर – नहटौर विकास खंड, बसेड़ाखुर्द ग्राम पंचायत – दामिनी
  • फिरोजाबाद – अरांव विकास खंड, अकबरपुर सराय ग्राम पंचायत – शिवानी चंदेल, अंजली चंदेल
  • संतकबीर नगर – सांथा विकास खंड, पसाई ग्राम पंचायत – सुमन कुमारी, राधिका

पुरस्कार राशि का विवरण

  • प्रथम पुरस्कार: ₹1,00,000
  • द्वितीय पुरस्कार: ₹50,000
  • तृतीय पुरस्कार: ₹25,000

सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र, अंगवस्त्र, ट्रॉफी और स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा प्रदान की गई।

Republic News

इस समाचार पोर्टल के लेखक एवं संपादक हैं। दस वर्षों की पत्रकारिता अनुभव से सत्य और संतुलित खबरें पेश करने का जुनून रखते हैं। अपनी टीम के साथ राजनीति, टेक्नोलॉजी, क्राइम और संस्कृति की गहरी कवरेज देते हैं। पाठकों का विश्वास ही इनका मिशन है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button