छत्तीसगढ़

केंद्र-राज्य की मजबूत साझेदारी से तेज होगा विकास, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मिले सीएम विष्णु देव साय

रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने केंद्र-राज्य समन्वय, विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की।

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकारों के बीच बेहतर समन्वय तथा निरंतर संवाद की भावना ने विकास कार्यों को नई गति प्रदान की है। इसी सहयोगात्मक दृष्टिकोण के चलते जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुंच रहा है।

राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री का शाल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।

विकास के नए अवसरों पर जोर

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों के बीच मजबूत साझेदारी से अधोसंरचना विकास, उद्योग, रोजगार सृजन, कौशल विकास और जनसेवा से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में नए अवसर निर्मित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह समन्वय राज्य के समग्र विकास को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को मिलेगी मजबूती

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि केंद्र और राज्य सरकारों के बीच आपसी सहयोग और बेहतर समन्वय से छत्तीसगढ़ के विकास को और अधिक मजबूती मिलेगी। साथ ही विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार करने की दिशा में भी यह साझेदारी अहम साबित होगी।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल भी रहे मौजूद

मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री की इस मुलाकात के दौरान सांसद बृजमोहन अग्रवाल भी उपस्थित रहे। बैठक में विकास योजनाओं और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई।

Republic News Desk

इस समाचार पोर्टल के लेखक एवं संपादक हैं। दस वर्षों की पत्रकारिता अनुभव से सत्य और संतुलित खबरें पेश करने का जुनून रखते हैं। अपनी टीम के साथ राजनीति, टेक्नोलॉजी, क्राइम और संस्कृति की गहरी कवरेज देते हैं। पाठकों का विश्वास ही इनका मिशन है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button