मध्य प्रदेश

देवास, उज्जैन, नागदा और रतलाम वालों के लिए खुशखबरी! होली स्पेशल ट्रेन चलेगी

होली के मद्देनजर इंदौर-खड़की के बीच 09324/09323 स्पेशल ट्रेन चलेगी। एसी, स्लीपर और जनरल कोच की सुविधा के साथ 27 फरवरी से बुकिंग शुरू। जानें पूरा शेड्यूल और स्टॉपेज।

होली के त्योहार पर बढ़ती यात्रियों की संख्या को देखते हुए पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल ने इंदौर से खड़की (पुणे) के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है। गाड़ी संख्या 09324/09323 इंदौर–खड़की–इंदौर स्पेशल विशेष किराए पर संचालित होगी। मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार के अनुसार, यह ट्रेन त्योहार के दौरान अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए चलाई जा रही है।

सभी प्रमुख क्लास के कोच उपलब्ध

यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन में

  • एसी-2 टियर
  • एसी-3 टियर
  • स्लीपर क्लास
  • जनरल सेकेंड क्लास के कोच लगाए जाएंगे, जिससे हर वर्ग के यात्रियों को यात्रा में सहूलियत मिलेगी।

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

दोनों दिशाओं में ट्रेन देवास, उज्जैन, नागदा, रतलाम, गोधरा, वडोदरा, सूरत, वलसाड, वापी, वसई रोड, भिवंडी रोड, कल्याण और लोनावाला स्टेशनों पर रुकेगी।

कब और कैसे करें बुकिंग

गाड़ी संख्या 09324 की बुकिंग 27 फरवरी 2026 से सभी पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू हो गई है।

ट्रेन का पूरा शेड्यूल

09324 इंदौर–खड़की स्पेशल

  • अवधि: 4 मार्च से 25 मार्च 2026 (हर बुधवार)
  • इंदौर प्रस्थान: दोपहर 11:15 बजे
  • खड़की आगमन: अगले दिन सुबह 2:50 बजे

प्रमुख ठहराव

  • देवास – 11:50 / 11:52
  • उज्जैन – 12:40 / 12:45
  • नागदा – 13:57 / 14:00
  • रतलाम – 14:35 / 14:40

09323 खड़की–इंदौर स्पेशल

  • अवधि: 5 मार्च से 26 मार्च 2026 (हर गुरुवार)
  • खड़की प्रस्थान: सुबह 4:40 बजे
  • इंदौर आगमन: रात 11:55 बजे

प्रमुख ठहराव

  • रतलाम – 20:30 / 20:35
  • नागदा – 21:10 / 21:15
  • उज्जैन – 22:05 / 22:07
  • देवास – 23:00 / 23:02

मध्य प्रदेश–महाराष्ट्र कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा

यह स्पेशल ट्रेन न सिर्फ होली पर यात्रियों को राहत देगी, बल्कि मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच रेल कनेक्टिविटी को भी मजबूत करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button