व्यापार

Gold Rate High Alert: ग्लोबल संकेतों से घरेलू बाजार में उछाल

सोना 1.60 लाख और चांदी 2.75 लाख के पार। MCX पर कीमती धातुओं में जोरदार तेजी, जानें अमेरिका-ईरान तनाव, टैरिफ अनिश्चितता और वैश्विक कारणों का गोल्ड-सिल्वर की कीमतों पर असर।

नई दिल्ली. सोना और चांदी की कीमतों में एक बार फिर जोरदार उछाल देखने को मिला है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना करीब 400 रुपये चढ़कर 1.60 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया, जबकि चांदी में 8000 रुपये से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई है। 5 मार्च वायदा वाली चांदी 2.75 लाख रुपये प्रति किलो के ऊपर कारोबार कर रही है।

कुछ ही दिन पहले जहां चांदी 2.25 लाख रुपये के आसपास और सोना 1.37 लाख रुपये पर था, वहीं अब दोनों की कीमतों में तेज़ उछाल निवेशकों का ध्यान खींच रहा है।

क्यों बढ़ रहे हैं सोने-चांदी के दाम?

एक्सपर्ट्स के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ती अनिश्चितता के चलते निवेशक सुरक्षित निवेश (Safe Haven) की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे गोल्ड और सिल्वर की मांग बढ़ी है।

तेजी के पीछे मुख्य कारण –

  • अमेरिका में टैरिफ को लेकर असमंजस
  • अमेरिका-ईरान परमाणु कार्यक्रम पर जारी बातचीत
  • मध्य पूर्व में संभावित सैन्य तनाव
  • अफगानिस्तान-पाकिस्तान के बीच बढ़ता टकराव
  • एशियाई शेयर बाजारों में गिरावट
  • इन वैश्विक घटनाक्रमों ने कीमती धातुओं की कीमतों को सपोर्ट दिया है।

अमेरिका-ईरान वार्ता का असर

जिनेवा में ओमान की मध्यस्थता में हुई बातचीत में कुछ प्रगति की खबर जरूर आई, लेकिन कोई ठोस नतीजा नहीं निकल पाया।
संभावित सैन्य कार्रवाई की आशंका और क्षेत्र में बढ़ती सैन्य गतिविधियों ने बाजार में अस्थिरता बढ़ा दी है, जिससे निवेशक सोने-चांदी में पैसा लगा रहे हैं।

इंटरनेशनल मार्केट का हाल

  • अंतरराष्ट्रीय बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमतें लगभग स्थिर रहीं।
  • स्पॉट गोल्ड – 5,187.39 डॉलर प्रति औंस के आसपास
  • स्पॉट सिल्वर – 0.6% बढ़कर 88.81 डॉलर प्रति औंस
  • चांदी हाल ही में तीन हफ्ते के उच्च स्तर पर पहुंची थी, जिसके बाद भी इसमें मजबूती बनी हुई है।

निवेशकों के लिए क्या संकेत?

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि जब तक वैश्विक तनाव और आर्थिक अनिश्चितता बनी रहती है, तब तक सोने-चांदी में मजबूती देखने को मिल सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button