व्यापार
Gold Price में बड़ा उछाल: 24 कैरेट ने छुआ ₹1.60 लाख, सिल्वर भी चमकी
Gold Silver Price Today 24 February 2026: सोना ₹1,283 और चांदी ₹2,460 महंगी। 22 कैरेट गोल्ड ₹1,46,105 प्रति 10 ग्राम पहुंचा। IBJA के ताजा रेट और पिछले दिन का भाव जानें।

नई दिल्ली। मंगलवार, 24 फरवरी 2026 को सोना और चांदी की कीमतों में जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 22 कैरेट सोने का भाव ₹1,175 बढ़कर ₹1,46,105 प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत में भी ₹2,460 प्रति किलो का उछाल आया है।
24 फरवरी 2026: सोना-चांदी का लेटेस्ट रेट
| शुद्धता | सोमवार शाम का रेट | मंगलवार सुबह का रेट | कितना महंगा? |
|---|---|---|---|
| सोना (24 कैरेट / 999) | ₹1,58,220 | ₹1,59,503 | ₹1,283 |
| सोना (23 कैरेट / 995) | ₹1,57,586 | ₹1,58,864 | ₹1,278 |
| सोना (22 कैरेट / 916) | ₹1,44,930 | ₹1,46,105 | ₹1,175 |
| सोना (18 कैरेट / 750) | ₹1,18,665 | ₹1,19,627 | ₹962 |
| सोना (14 कैरेट / 585) | ₹92,559 | ₹93,309 | ₹750 |
| चांदी (999 / प्रति किलो) | ₹2,64,075 | ₹2,66,535 | ₹2,460 |
सोमवार को क्या था सोने का रेट? (24 कैरेट)
- सुबह का भाव: ₹1,58,428 प्रति 10 ग्राम
- शाम का भाव: ₹1,58,220 प्रति 10 ग्राम
सोमवार को चांदी का भाव
- सुबह का रेट: ₹2,65,550 प्रति किलो
- शाम का रेट: ₹2,64,075 प्रति किलो
क्यों अलग होते हैं ज्वेलरी के दाम?
IBJA द्वारा जारी किए गए रेट पूरे देश में मान्य होते हैं, लेकिन इनमें GST शामिल नहीं होता।
इस वजह से गहने खरीदते समय सोना और चांदी का वास्तविक दाम अधिक होता है।
इन दिनों जारी नहीं होते भाव
IBJA की ओर से सोने-चांदी के रेट
- शनिवार
- रविवार
- केंद्र सरकार की छुट्टियों पर जारी नहीं किए जाते हैं।




