लालू को झटका? राज्यसभा रेस में RJD कमजोर, गठबंधन की ताकत पर संकट
राज्यसभा चुनाव 2026 में NDA को बढ़त मिलती दिख रही है, जबकि RJD, NCP (SP), शिवसेना (UBT), BRS और वाम दलों के लिए सीट बचाना मुश्किल। जानें बिहार, महाराष्ट्र समेत 10 राज्यों का पूरा सियासी गणित।

नई दिल्ली. देश के 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को होने वाले चुनाव से पहले सियासी गणित तेजी से बदलता नजर आ रहा है। मौजूदा विधानसभा स्थिति के आधार पर बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को फायदा होता दिख रहा है, जबकि इंडिया ब्लॉक के कई घटक दलों के लिए यह चुनाव मुश्किल भरा हो सकता है। लालू यादव की आरजेडी, शरद पवार की एनसीपी (एसपी) और उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) के सामने राज्यसभा में प्रतिनिधित्व बचाने की चुनौती खड़ी हो गई है। वहीं बीआरएस और वाम दलों का राज्यसभा से सफाया होने की आशंका है।
किन राज्यों में कितनी सीटों पर चुनाव
महाराष्ट्र (7), तमिलनाडु (6), बिहार (5), पश्चिम बंगाल (5), ओडिशा (4), असम (3), हरियाणा (2), छत्तीसगढ़ (2), तेलंगाना (2) और हिमाचल प्रदेश (1) सीट पर मतदान होगा। फिलहाल इन 37 सीटों में से 15 एनडीए, 18 इंडिया ब्लॉक और 4 अन्य दलों के पास हैं, लेकिन नए समीकरणों में तस्वीर बदलती दिख रही है।
NDA बनाम INDIA: किसे फायदा, किसे नुकसान?
- एनडीए की सीटें 15 से बढ़कर 18 तक पहुंच सकती हैं
- इंडिया ब्लॉक 18 से घटकर 14-15 पर सिमट सकता है
- बीजेपी की सीटें 9 से बढ़कर 12 होने की संभावना
- जेडीयू और AIADMK अपनी सीट बचा सकती हैं
- कांग्रेस को सीमित फायदा, सहयोगी दलों को नुकसान
बिहार: RJD के लिए सबसे बड़ी चुनौती
- बिहार की 5 सीटों में एनडीए का पलड़ा भारी है।
- एक सीट जीतने के लिए 41 विधायकों का समर्थन जरूरी
- एनडीए के पास स्पष्ट बहुमत
- महागठबंधन के पास पर्याप्त संख्या नहीं
- ऐसे में आरजेडी का खाता खुलना भी मुश्किल दिख रहा है। AIMIM और बसपा का अलग रुख विपक्ष की मुश्किलें और बढ़ा रहा है।
महाराष्ट्र: पवार बनाम उद्धव, सीट एक – दावेदार दो
- महाराष्ट्र की 7 सीटों में एनडीए 6 सीटें आसानी से जीत सकता है।
बीजेपी को 4 और शिंदे व अजित पवार गुट को 1-1 सीट मिल सकती है। - महाविकास आघाड़ी के सामने सबसे बड़ी दिक्कत:
- शरद पवार राज्यसभा में वापसी चाहते हैं
- उद्धव ठाकरे भी अपनी पार्टी की सीट बचाना चाहते हैं
- नंबर गेम के कारण दोनों में से किसी एक को पीछे हटना पड़ सकता है।
बंगाल, तेलंगाना और ओडिशा: क्षेत्रीय दलों पर असर
- बंगाल में टीएमसी 4 सीट बचाएगी, लेफ्ट की सीट बीजेपी को जा सकती है
- तेलंगाना में कांग्रेस को फायदा, बीआरएस की सीट खतरे में
- ओडिशा में बीजेपी 3 सीट जीत सकती है, बीजेडी को नुकसान
असम, हरियाणा, हिमाचल और छत्तीसगढ़ का समीकरण
- असम में बीजेपी को बढ़त, AGP सीट गंवा सकती है
- हरियाणा में एक सीट कांग्रेस को मिलने की संभावना
- हिमाचल में बीजेपी की सीट कांग्रेस के खाते में जा सकती है
- छत्तीसगढ़ में बीजेपी-कांग्रेस को एक-एक सीट
तमिलनाडु में DMK मजबूत
तमिलनाडु की 6 सीटों में डीएमके 4 सीटें आसानी से जीत सकती है, जबकि AIADMK को एक सीट मिलना तय माना जा रहा है।
क्या वाम दल और BRS का होगा सफाया?
बदलते सियासी समीकरणों के चलते राज्यसभा में वाम दलों और बीआरएस का प्रतिनिधित्व खत्म होने की पूरी संभावना बन रही है।




