छत्तीसगढ़

कानून से ऊपर कोई नहीं: व्यापारी से अभद्रता के आरोप में थानेदार पर कार्रवाई

मनेन्द्रगढ़ के पोड़ी थाना क्षेत्र में व्यापारी से अभद्रता का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग ने कार्रवाई की। थाना प्रभारी को हटाकर रक्षित केंद्र भेजा गया, एसपी के आदेश पर प्रशासनिक फेरबदल।

मनेन्द्रगढ़. पोड़ी थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान एक व्यापारी से अभद्रता और गाली-गलौच के मामले में पुलिस विभाग ने त्वरित कार्रवाई की है। चिरमिरी निवासी व्यापारी प्रभात केसरवानी के साथ दुर्व्यवहार करने वाले पोड़ी थाना प्रभारी निरीक्षक जवाहर लाल गायकवाड़ को तत्काल प्रभाव से पोड़ी थाना से हटा दिया गया है।

रक्षित केंद्र मनेन्द्रगढ़ भेजे गए थाना प्रभारी

पुलिस विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, निरीक्षक जवाहर लाल गायकवाड़ को मनेन्द्रगढ़ स्थित रक्षित केंद्र में पदस्थ किया गया है। यह कार्रवाई उस वीडियो के सामने आने के बाद की गई है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था।

व्यापारियों ने की थी शिकायत

जानकारी के मुताबिक, वाहन चेकिंग के दौरान थाना प्रभारी द्वारा व्यापारी के साथ की गई गाली-गलौच का वीडियो वायरल होने के बाद चिरमिरी नगर निगम क्षेत्र के व्यापारियों ने पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से औपचारिक शिकायत दर्ज कराई थी।

एसपी के आदेश पर कार्रवाई

मामले में रत्ना सिंह, पुलिस अधीक्षक मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (भापुसे) ने आदेश जारी करते हुए निरीक्षक जवाहर लाल गायकवाड़ को रक्षित केंद्र मनेन्द्रगढ़ अटैच कर दिया है।

थाना पोड़ी में नई पदस्थापना

प्रशासनिक फेरबदल के तहत निरीक्षक विवेक पाटले, प्रभारी साइबर सेल को साइबर सेल के साथ-साथ थाना प्रभारी पोड़ी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं सहायक उप निरीक्षक पूरनचंद्र राजवाड़े को थाना चिरमिरी से स्थानांतरित कर थाना पोड़ी में पदस्थ किया गया है।

Republic News

इस समाचार पोर्टल के लेखक एवं संपादक हैं। दस वर्षों की पत्रकारिता अनुभव से सत्य और संतुलित खबरें पेश करने का जुनून रखते हैं। अपनी टीम के साथ राजनीति, टेक्नोलॉजी, क्राइम और संस्कृति की गहरी कवरेज देते हैं। पाठकों का विश्वास ही इनका मिशन है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button