छत्तीसगढ़

अबूझमाड़ में शांति की दौड़: सीएम साय ने पीस हाफ मैराथन का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नारायणपुर में ‘अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन’ को हरी झंडी दिखाई। 21 किमी की दौड़ में 60 से अधिक अंतरराष्ट्रीय धावकों सहित 10 हजार प्रतिभागियों ने भाग लिया।

रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नारायणपुर में आयोजित ‘अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन’ को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि नारायणपुर से बासिंग तक 21 किलोमीटर की इस ऐतिहासिक दौड़ में 60 से अधिक अंतरराष्ट्रीय धावकों सहित 10 हजार से ज्यादा प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

अंतरराष्ट्रीय सहभागिता ने बनाया आयोजन को ऐतिहासिक

देश-विदेश से आए धावकों की व्यापक भागीदारी ने इस आयोजन को खास बना दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में प्रतिभागियों की मौजूदगी इस बात का प्रमाण है कि अबूझमाड़ क्षेत्र अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है।

केवल दौड़ नहीं, शांति और विकास का प्रतीक

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह मैराथन केवल एक खेल आयोजन नहीं है, बल्कि सुरक्षित, समावेशी और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में छत्तीसगढ़ के संकल्प का प्रतीक है। अबूझमाड़ की धरती पर दौड़ते कदम एक सशक्त और आत्मविश्वासी छत्तीसगढ़ की नई तस्वीर प्रस्तुत कर रहे हैं।

अबूझमाड़ में बदली तस्वीर, नई पहचान की ओर अग्रसर क्षेत्र

उन्होंने कहा कि अबूझमाड़ अब केवल अपनी भौगोलिक पहचान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह क्षेत्र शांति, सामाजिक समरसता और विकास के प्रतीक के रूप में उभर रहा है। ऐसे आयोजन युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के साथ-साथ क्षेत्र की नई पहचान गढ़ने में भी अहम भूमिका निभा रहे हैं।

Republic News

इस समाचार पोर्टल के लेखक एवं संपादक हैं। दस वर्षों की पत्रकारिता अनुभव से सत्य और संतुलित खबरें पेश करने का जुनून रखते हैं। अपनी टीम के साथ राजनीति, टेक्नोलॉजी, क्राइम और संस्कृति की गहरी कवरेज देते हैं। पाठकों का विश्वास ही इनका मिशन है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button