खेल

T20I में छक्कों का राज: रोहित ‘सिक्स किंग’, सूर्या ने रचा नया अध्याय

सूर्यकुमार यादव ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 82 रन की पारी से विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा। टी20 रनचेज में छक्कों की लिस्ट में रोहित टॉप, सूर्या दूसरे नंबर पर।

नई दिल्ली. भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने वर्ल्ड कप से ठीक पहले जबरदस्त फॉर्म में वापसी की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 82 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए उन्होंने भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाई। इस पारी में सूर्या ने 4 छक्के जड़े और इसी के साथ विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया।

यह रिकॉर्ड टी20 क्रिकेट में रनों का पीछा करते हुए भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने का है। सूर्या अब इस सूची में दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। उनसे आगे केवल पूर्व कप्तान रोहित शर्मा हैं।

रनचेज में छक्कों की रेस: रोहित टॉप पर, सूर्या दूसरे नंबर पर

  • रोहित शर्मा: 74 छक्के
  • सूर्यकुमार यादव: 36 पारियों में 54 छक्के
  • विराट कोहली: 48 पारियों में 53 छक्के
  • केएल राहुल: 40 छक्के
  • युवराज सिंह: 31 छक्के
  • रोहित और सूर्या के बीच अब महज 20 छक्कों का अंतर रह गया है, जिसे सूर्या मौजूदा फॉर्म में जल्द पाट सकते हैं।

नाबाद रहते ही भारत की जीत तय: सूर्या का खास रिकॉर्ड

सूर्यकुमार यादव का एक और हैरान करने वाला रिकॉर्ड सामने आया है। रनचेज के दौरान जब-जब सूर्या नॉटआउट लौटे हैं, तब-तब भारत को हार नहीं मिली।

  • रनचेज में 9 बार नाबाद
  • 9 में से 9 मैचों में भारत की जीत
  • यही स्ट्रीक शिवम दुबे की भी है।

‘चेज मास्टर’ विराट कोहली का दबदबा बरकरार

इस सूची में विराट कोहली का कोई सानी नहीं है। कोहली टी20 क्रिकेट में 18 बार रनचेज के दौरान नाबाद रहे हैं और हर बार टीम इंडिया को जीत मिली है। इसी निरंतरता के कारण उन्हें ‘चेज मास्टर’ कहा जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button