मनोरंजन

बबीता जी बनेंगी दुल्हन! मुनमुन दत्ता ने शादी और विदेश में घर बसाने की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

तारक मेहता का उल्टा चश्मा की बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता ने पहली बार शादी, प्यार और फॉरेनर से शादी को लेकर खुलकर बात की। जानिए रणवीर इल ‘लाहाबादिया’ के पॉडकास्ट में क्या कुछ कहा।

मुंबई. तारक मेहता का उल्टा चश्मा फैंस का चहेता शो है, जिसने कई कलाकारों को घर-घर पहचान दिलाई। इन्हीं में से एक हैं मुनमुन दत्ता, जो शो में बबीता जी के किरदार से बेहद लोकप्रिय हुईं। मुनमुन अक्सर अपने प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं, लेकिन बहुत कम मौकों पर उन्होंने अफवाहों या निजी जिंदगी पर खुलकर बात की है। अब पहली बार उन्होंने शादी, प्यार और रिश्तों को लेकर खुलासा किया है।

कब शादी करेंगी मुनमुन दत्ता?

मुनमुन दत्ता ने रणवीर इलाहाबादिया के पॉडकास्ट में अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई अनकहे पहलुओं पर बात की। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह शादी करना चाहती हैं, तो मुनमुन ने कहा कि उन्हें प्यार से प्यार है, लेकिन अभी वह इस बात को लेकर पूरी तरह स्पष्ट नहीं हैं कि शादी करनी है या नहीं। उन्होंने कहा, “अगर मेरी किस्मत में शादी लिखी होगी, तो हो जाएगी। मैं वो लड़की नहीं हूं जो शादी के पीछे भागे।”

कैसे लड़के पसंद हैं बबीता जी को?

मुनमुन ने बताया कि बचपन से उनका कभी यह सपना नहीं रहा कि उनका पति या शादी किसी तय ढांचे में हो। जब उनसे पसंदीदा पार्टनर को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि उन्हें गुड लुकिंग, होशियार और आर्थिक रूप से सक्षम लड़के पसंद हैं, जिनकी कम्युनिकेशन स्किल्स अच्छी हों। उन्होंने साफ कहा कि वह दिखावे या झूठ में विश्वास नहीं करतीं और रिश्तों में ईमानदारी को सबसे ज्यादा अहम मानती हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इन दिनों उन्हें कोरियन एक्टर्स काफी पसंद आ रहे हैं और उन पर उनका क्रश है।

क्या विदेशी लड़के से शादी करेंगी मुनमुन?

विदेशी लड़के से शादी को लेकर पूछे गए सवाल पर मुनमुन ने कहा कि उन्हें इसमें कोई आपत्ति नहीं है। उनका मानना है कि फॉरेनर्स के साथ उनकी बॉन्डिंग अच्छी रहती है, क्योंकि वे अलग-अलग देशों में रहते और काम करते हैं, जिससे उनकी सोच ज्यादा ओपन हो जाती है। मुनमुन के मुताबिक, यात्रा इंसान की सोच को व्यापक बनाती है और ऐसे पुरुष महिलाओं के साथ ज्यादा सलीके और सम्मान से पेश आते हैं।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह भारतीय पुरुषों के खिलाफ नहीं हैं। मुनमुन ने कहा कि उनके कई भारतीय दोस्त बेहद अच्छे हैं और महिलाओं का सम्मान करते हैं, लेकिन हर व्यक्ति एक जैसा नहीं होता। उनका मानना है कि कई भारतीय महिलाएं उनकी इस बात से सहमत होंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button