UP PCS अफसरों के लिए बड़ी खुशखबरी! 33 पदों पर IAS प्रमोशन की DPC 10 जून को, कई अधिकारियों की किस्मत खुलेगी
उत्तर प्रदेश में 33 PCS अधिकारियों को IAS प्रमोशन का मौका मिलने जा रहा है। 10 जून को दिल्ली में DPC होगी। 2010, 2011 और 2012 बैच के अधिकारियों के नामों पर विचार होगा। वहीं 29 PPS अधिकारियों के IPS प्रमोशन की प्रक्रिया भी तेज हो गई है।

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के पीसीएस अधिकारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में पदोन्नति के लिए चयन प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2025 के लिए प्रमोशन कोटे के 33 पद आवंटित किए जाने के बाद 10 जून को दिल्ली में विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की बैठक होगी। इस बैठक में 2010, 2011 और 2012 बैच के पीसीएस अधिकारियों के नामों पर विचार किया जाएगा।
33 पदों पर होगी IAS प्रमोशन की प्रक्रिया
केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश को आईएएस प्रमोशन कोटे के तहत 33 पद आवंटित किए हैं। इसके बाद नियुक्ति विभाग ने संबंधित अधिकारियों की वार्षिक गोपनीय प्रविष्टियां (ACR) और सेवा अभिलेख जुटाने की प्रक्रिया तेज कर दी है। 10 जून को होने वाली डीपीसी में इन अभिलेखों के आधार पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
2010 और 2011 बैच के अधिकारियों को सबसे ज्यादा उम्मीद
प्रमोशन के लिए सबसे अधिक संभावना वर्ष 2010 और 2011 बैच के अधिकारियों की मानी जा रही है। 2010 बैच में कुल 8 और 2011 बैच में 21 अधिकारी हैं। दोनों बैचों को मिलाकर कुल 29 अधिकारी होते हैं, जबकि पदों की संख्या 33 है। ऐसे में शेष चार पदों के लिए 2012 बैच के अधिकारियों को भी मौका मिलने की संभावना बन गई है।
इन अधिकारियों के नामों पर होगा विचार
2010 बैच
- डॉ. विश्राम
- अशोक कुमार कन्नौजिया
- पुष्पराज सिंह
- राजकुमार द्विवेदी
- राकेश कुमार पटेल
- आलोक कुमार
- सुशीला
- संजय कुमार सिंह
2011 बैच
- पूनम निगम
- संतोष बहादुर सिंह
- पंकज वर्मा
- प्रदीप कुमार यादव
- योगानंद पांडे
- विजय कुमार सिंह
- अतुल कुमार
- डॉ. सुनील कुमार वर्मा
- हर्ष देव पांडे
- शैलेंद्र कुमार सिंह
- डॉ. नितिन मदान
- प्रियंका सिंह
- अमित कुमार (प्रथम)
- रिंकी जायसवाल
- अमित सिंह
- अमित कुमार (द्वितीय)
- विवेक श्रीवास्तव
- वैभव मिश्रा
- नरेंद्र बहादुर सिंह
- संदीप कुमार
- गरिमा स्वरूप
2012 बैच के अफसरों को भी मिल सकता है मौका
पदों की संख्या अधिक होने के कारण इस बार 2012 बैच के कुछ अधिकारियों के नामों पर भी विचार किया जा सकता है। इससे प्रमोशन की दौड़ और अधिक रोचक हो गई है।
PPS से IPS प्रमोशन की प्रक्रिया भी तेज
प्रदेश में पुलिस विभाग में भी बड़े प्रशासनिक बदलाव की तैयारी है। 29 पीपीएस अधिकारियों को आईपीएस में प्रमोट करने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। शासन ने रिक्त 29 आईपीएस पदों को भरने के लिए नियमों के अनुसार तीन गुना अधिक पीपीएस अधिकारियों के नाम संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) को भेज दिए हैं।
UPSC करेगी रिकॉर्ड और जांच की समीक्षा
आईपीएस प्रमोशन के लिए यूपीएससी संबंधित अधिकारियों की सेवा पुस्तिका, गोपनीय प्रविष्टियां, उपलब्धियां और लंबित विभागीय जांचों की समीक्षा करेगी। इसके बाद चयन प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जाएगा।
प्रशासनिक ढांचे में होगा बड़ा बदलाव
आईएएस और आईपीएस प्रमोशन की यह प्रक्रिया प्रदेश के प्रशासनिक और पुलिस ढांचे में बड़ा बदलाव ला सकती है। लंबे समय से पदोन्नति का इंतजार कर रहे अधिकारियों के लिए यह अवसर बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।




