बिहारराज्य

पटना में चली गोलियां, खत्म हुआ ‘सूर्या’ का खौफ! पुलिस मुठभेड़ में अपराधी ढेर

पटना के गायघाट इलाके में STF और पटना पुलिस ने कुख्यात अपराधी राजीव कुमार उर्फ सूर्या डॉन को मुठभेड़ में घायल किया। पैर में गोली लगने के बाद NMCH में भर्ती, मौके से देसी कट्टा बरामद।

गायघाट. बुधवार सुबह पटना के गायघाट इलाके में पुलिस और कुख्यात अपराधी राजीव कुमार उर्फ सूर्या डॉन के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान अपराधी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए एनएमसीएच (नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल) में भर्ती कराया गया।

सूर्या डॉन खाजेकला थाना क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है और उसके खिलाफ डकैती, लूट, चोरी, अवैध हथियार रखने समेत कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

STF को मिली थी पुख्ता सूचना

जानकारी के मुताबिक, एसटीएफ को इनपुट मिला था कि सूर्या डॉन गायघाट इलाके में छिपा हुआ है। सूचना मिलते ही एसटीएफ और पटना पुलिस की टीम ने इलाके को घेर लिया।

पुलिस के मुताबिक, अपराधी ने खुद को घिरता देख फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। करीब तीन राउंड फायरिंग हुई, जिसमें सूर्या डॉन के पैर में गोली लगी।

रंगदारी वसूली की थी सूचना

पुलिस ने बताया कि आलमगंज थाना को सूचना मिली थी कि सूर्या डॉन गायघाट के पास एक नाविक से रंगदारी वसूलने पहुंचा है। इसी आधार पर पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। मुठभेड़ के बाद मौके से एक देसी कट्टा और गोली बरामद की गई। एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।

इलाके में दहशत, तलाशी अभियान जारी

सुबह-सुबह हुई इस मुठभेड़ से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। घटना के बाद पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में तलाशी अभियान भी चलाया। सूत्रों के अनुसार, नए साल में यह पुलिस की पांचवीं मुठभेड़ की कार्रवाई है। फिलहाल घायल अपराधी का इलाज जारी है और पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

Republic News

इस समाचार पोर्टल के लेखक एवं संपादक हैं। दस वर्षों की पत्रकारिता अनुभव से सत्य और संतुलित खबरें पेश करने का जुनून रखते हैं। अपनी टीम के साथ राजनीति, टेक्नोलॉजी, क्राइम और संस्कृति की गहरी कवरेज देते हैं। पाठकों का विश्वास ही इनका मिशन है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button