छत्तीसगढ़

राजनीतिक तकरार: रामविचार नेताम का सचिन पायलट पर तीखा तंज

मनरेगा से VB-G RAM G योजना पर सियासत तेज। छत्तीसगढ़ दौरे पर सचिन पायलट, मंत्री रामविचार नेताम का तीखा तंज। धान खरीदी और कांग्रेस रणनीति पर भी बयान।

मजदूरों के हित में चलाई जा रही मनरेगा योजना को बदलकर अब VB-G RAM G (विकसित भारत–रोजगार और आजीविका मिशन के लिए गारंटी) किए जाने को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस देशभर में इसके खिलाफ आंदोलन कर रही है। इसी क्रम में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट आज छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं।

मंत्री का तंज—‘सैर-सपाटा कर लौट जाएंगे’

पायलट के दौरे पर मंत्री रामविचार नेताम ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस विपक्ष में है, इसलिए बैठक करने का अधिकार है, लेकिन वह इस मुद्दे पर भ्रम फैलाने की कोशिश कर रही है और सफल नहीं होगी। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, “सचिन पायलट सैर-सपाटा कर के चले जाएंगे; ईंधन की कमी होगी तो भरकर चले जाएंगे।”

रायपुर में बैठकों का पूरा कार्यक्रम

  • सचिन पायलट दोपहर 12:20 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
  • दोपहर 1:00 बजे: प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक
  • दोपहर 2:00 बजे: नव-नियुक्त जिला अध्यक्षों के साथ चर्चा
  • इन बैठकों में ‘मनरेगा बचाओ संग्राम आंदोलन’ की रणनीति और आगे की रूपरेखा पर मंथन होगा। पायलट शाम 5:55 बजे रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

सरकार का पक्ष—श्रमिकों को मिलेगा अधिक लाभ

मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि जी राम जी (VB-G RAM G) योजना से श्रमिक वर्ग को वास्तविक लाभ मिलेगा। जिन कार्यों को पहले शामिल नहीं किया जा पाता था, उन्हें अब जोड़ा गया है। सरकार पूरी कार्ययोजना के साथ इस मिशन को लागू कर रही है।

धान खरीदी पर मंत्री रामविचार का बयान

धान खरीदी को लेकर मंत्री नेताम ने कहा कि इस बार प्रक्रिया पूरी तरह व्यवस्थित ढंग से चल रही है। जहां-जहां समस्याएं सामने आ रही हैं, वहां अधिकारी त्वरित समाधान कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि किसी भी तरह की दिक्कतों को 15 जनवरी तक दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार किसानों का धान बिके, इसके लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

भूपेश बघेल पर भी तंज

कांग्रेस द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को असम का ऑब्जर्वर बनाए जाने पर मंत्री रामविचार नेताम ने तंज कसते हुए कहा, “जहां उनके पांव पड़ते हैं, वहां सफाया हो जाता है; असम में भी यही होगा।”

Republic News

इस समाचार पोर्टल के लेखक एवं संपादक हैं। दस वर्षों की पत्रकारिता अनुभव से सत्य और संतुलित खबरें पेश करने का जुनून रखते हैं। अपनी टीम के साथ राजनीति, टेक्नोलॉजी, क्राइम और संस्कृति की गहरी कवरेज देते हैं। पाठकों का विश्वास ही इनका मिशन है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button