दिल्ली

रिकॉर्डतोड़ ठंड से कांपी दिल्ली, 15 साल में सबसे सर्द दिसंबर की शुरुआत

राजधानी दिल्ली में सर्दी ने इस साल पहले ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है। गुरुवार के बाद शुक्रवार को भी न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सुबह के समय हल्का कोहरा भी छाया रहा।

नई दिल्ली. राजधानी दिल्ली में सर्दी ने इस साल पहले ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है। गुरुवार के बाद शुक्रवार को भी न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सुबह के समय हल्का कोहरा भी छाया रहा। पिछले दो दिनों से अधिकतम तापमान में भी लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। साथ ही कोल्ड वेव की चेतावनी भी जताई गई है।

दिसंबर के पहले हफ्ते में ही टूटा 15 साल का रिकॉर्ड

इस साल दिसंबर के पहले सप्ताह में ही दिल्ली में ठंड ने अपना तीखा असर दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, दिसंबर के पहले हफ्ते की यह शुरुआत पिछले 15 वर्षों में सबसे ठंडी रही है।

1 दिसंबर को राजधानी में न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो गुरुवार को गिरकर 5.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। शुक्रवार को भी यही स्थिति बनी रही। इस तरह गुरुवार और शुक्रवार की सुबह पिछले 15 वर्षों में दिसंबर के पहले सप्ताह की सबसे ठंडी सुबह साबित हुई।

बढ़ सकती है ठंड, अलर्ट पर लोग

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर भारत में सक्रिय शीत लहर और उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है। सुबह और रात के समय ठिठुरन बढ़ने से लोगों को खास एहतियात बरतने की सलाह दी गई है।

तारीखन्यूनतम तापमान (°C)
1 दिसंबर5.7
2 दिसंबर9.6
3 दिसंबर6.4
4 दिसंबर5.6
5 दिसंबर5.6

पिछले 15 सालों में दिसंबर के पहले हफ्ते का सबसे कम तापमान (दिल्ली)

सालसबसे कम तापमान (°C)
20255.6
20248.5
20239.2
20227.6
202111.0
20208.0
20197.6
20188.4
20177.4
20168.4
201510.1
201410.0
20139.2
20126.5
201110.1

सोर्स: इंडिया मेटियोरोलॉजिकल डिपार्टमेंट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button