खेल

IND vs ENG सेमीफाइनल से पहले ‘Sanju Samson Ban’ ट्रेंड, जानिए क्या है पूरा मामला

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल से पहले ‘Sanju Samson Ban’ सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत के बाद हेलमेट फेंककर जश्न मनाने की घटना को लेकर ICC नियमों की चर्चा तेज हो गई है।

कलकत्ता. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल से पहले सोशल मीडिया पर ‘Sanju Samson Ban’ ट्रेंड करने लगा है। भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले अहम मुकाबले से पहले यह चर्चा तेज हो गई कि भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन पर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) कार्रवाई कर सकती है।

यह अटकलें वेस्टइंडीज के खिलाफ सुपर-8 मैच में सैमसन की मैच जिताऊ पारी के बाद किए गए जश्न से जुड़ी हैं। हालांकि फिलहाल ICC की ओर से किसी भी तरह की आधिकारिक कार्रवाई या नोटिस की पुष्टि नहीं हुई है।

विजयी चौके के बाद जश्न बना चर्चा का कारण

कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले में संजू सैमसन ने विजयी चौका लगाया था। इसके बाद उन्होंने हेलमेट उतारकर जमीन पर फेंका और घुटनों के बल बैठकर भगवान का शुक्रिया अदा किया।

सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने इसे ICC के ‘क्रिकेट उपकरण के दुरुपयोग’ वाले नियम से जोड़ते हुए सवाल उठाए। इसी वजह से ‘Sanju Samson Ban’ ट्रेंड करने लगा और फैंस के बीच यह चर्चा फैल गई कि क्या सैमसन पर कार्रवाई हो सकती है।

ICC का नियम क्या कहता है?

ICC की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 के अनुसार खिलाड़ियों को क्रिकेट उपकरण का दुरुपयोग नहीं करना चाहिए। इसमें बैट, हेलमेट, स्टंप या अन्य उपकरण को गुस्से में फेंकना या मारना शामिल है।

यदि किसी खिलाड़ी के एक्शन से उपकरण या स्टेडियम की संपत्ति को नुकसान पहुंचता है तो इसे नियमों का उल्लंघन माना जा सकता है।

हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 में स्कॉटलैंड के बल्लेबाज जॉर्ज मंसी को आउट होने के बाद हेलमेट फेंकने पर एक डिमेरिट प्वाइंट दिया गया था, जिससे यह साफ होता है कि ऐसे मामलों की समीक्षा की जाती है।

क्या सैमसन पर बैन लग सकता है?

तकनीकी तौर पर अगर मैच अधिकारियों को लगता है कि खिलाड़ी ने उपकरण का गलत इस्तेमाल किया है, तो यह लेवल-1 अपराध माना जाता है। ऐसे मामलों में अधिकतम 50% मैच फीस का जुर्माना और दो डिमेरिट प्वाइंट दिए जा सकते हैं।

हालांकि आमतौर पर जश्न के दौरान किए गए ऐसे एक्शन को सख्ती से नहीं देखा जाता। इसलिए विशेषज्ञों का मानना है कि संजू सैमसन पर बैन लगने की संभावना काफी कम है और यह मुद्दा सोशल मीडिया चर्चा तक ही सीमित रह सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button