बिहारराज्य

बिहार में राज्यसभा को लेकर बड़ा खेल, पवन सिंह का पलड़ा भारी

16 मार्च को राज्यसभा की 37 सीटों के लिए चुनाव होगा। बिहार की 5 सीटों पर सियासी गणित तेज, पवन सिंह की संभावित एंट्री और उपेंद्र कुशवाहा का भविष्य चर्चा में।

पटना. राज्यसभा की 37 सीटों के लिए चुनाव की तारीख का ऐलान हो गया है। मतदान 16 मार्च को होगा। इस चुनाव से जहां राज्यसभा में बीजेपी की ताकत बढ़ने की संभावना है, वहीं कई दिग्गज नेताओं का सियासी भविष्य भी दांव पर लग गया है। नंबर गेम के चलते कुछ बड़े चेहरे सदन से बाहर हो सकते हैं, तो कई नए नामों की किस्मत खुल सकती है।

बिहार बना सियासी चर्चा का केंद्र

10 राज्यों में होने वाले इन चुनावों में सबसे दिलचस्प मुकाबला बिहार में माना जा रहा है। यहां राज्यसभा की 5 सीटों पर चुनाव होना है, जिनमें से 2 सीटें आरजेडी के पास हैं। मौजूदा विधानसभा गणित के हिसाब से तेजस्वी यादव के लिए अपने उम्मीदवार को भेजना मुश्किल माना जा रहा है।

बीजेपी के खाते में जा सकती हैं दो सीटें

संख्या बल के आधार पर बीजेपी को दो सीटें मिलने की संभावना जताई जा रही है। राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि नितिन नवीन फिलहाल विधायक ही बने रहेंगे। ऐसे में राज्यसभा के लिए जिस नाम की सबसे ज्यादा चर्चा है, वह भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह का है। विधानसभा चुनाव के दौरान उनके सक्रिय प्रचार के बाद से ही उन्हें राज्यसभा भेजे जाने की अटकलें लगती रही हैं।

जेडीयू अपने दोनों सदस्यों को कर सकती है रिपीट

आंकड़ों के अनुसार जेडीयू अपने दोनों मौजूदा सदस्यों को दोबारा राज्यसभा भेज सकती है। हरिवंश नारायण सिंह का सदन में बड़ा कद है, जबकि रामनाथ ठाकुर केंद्रीय मंत्री हैं, जिससे उनकी दावेदारी मजबूत मानी जा रही है।

पांचवीं सीट पर चिराग पासवान का दावा मजबूत

संख्या बल के आधार पर पांचवीं सीट पर चिराग पासवान का दावा बनता दिख रहा है। ऐसे में उपेंद्र कुशवाहा का राज्यसभा में जाने का रास्ता मुश्किल हो सकता है और उनका सियासी भविष्य फिलहाल अधर में नजर आ रहा है।

26 फरवरी से शुरू होगी चुनाव प्रक्रिया

राज्यसभा चुनाव की अधिसूचना के साथ पूरी प्रक्रिया 26 फरवरी 2026 से शुरू होगी।

  • नामांकन की आखिरी तारीख – 5 मार्च
  • नामांकन की जांच – 6 मार्च
  • नाम वापसी की अंतिम तारीख – 9 मार्च
  • मतदान – 16 मार्च

Republic News

इस समाचार पोर्टल के लेखक एवं संपादक हैं। दस वर्षों की पत्रकारिता अनुभव से सत्य और संतुलित खबरें पेश करने का जुनून रखते हैं। अपनी टीम के साथ राजनीति, टेक्नोलॉजी, क्राइम और संस्कृति की गहरी कवरेज देते हैं। पाठकों का विश्वास ही इनका मिशन है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button