महाशिवरात्रि 2026: कब करें व्रत-पूजन? जानें निशीथ काल मुहूर्त और शुभ संयोग
Mahashivratri 2026 Date and Puja Muhurat: जानें 15 फरवरी को महाशिवरात्रि का सही व्रत दिवस, पूजा का शुभ समय, पारण मुहूर्त और बन रहे दुर्लभ सर्वार्थ सिद्धि योग की पूरी जानकारी।

हर साल महाशिवरात्रि का इंतजार शिवभक्तों को बेसब्री से होता है। हिंदू धर्म में इस पर्व का विशेष महत्व है। यह फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती की विधि-विधान से पूजा की जाती है।
मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन से शिव-शक्ति की आराधना करने पर सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। कई श्रद्धालु इस दिन व्रत रखते हैं। माना जाता है कि महाशिवरात्रि का व्रत सुख-समृद्धि प्रदान करता है और रुके हुए कार्य पूरे करता है। हर वर्ष की तरह इस बार भी महाशिवरात्रि की तिथि को लेकर लोगों में असमंजस बना हुआ है।
महाशिवरात्रि 2026 की सही तारीख और पूजा मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 15 फरवरी को शाम 5:04 बजे से प्रारंभ होगी। यह तिथि 16 फरवरी को शाम लगभग 5:30 बजे समाप्त होगी। उदयातिथि के अनुसार महाशिवरात्रि का व्रत और पूजा 15 फरवरी 2026 को ही की जाएगी।
पूजा का शुभ मुहूर्त
- शुभ समय: 15 फरवरी शाम 5:54 बजे से रात 12:12 बजे तक
- व्रत पारण: 16 फरवरी दोपहर 3 बजे तक
- इस अवधि में शिवलिंग पर जलाभिषेक, बेलपत्र अर्पित करना और रात्रि जागरण विशेष फलदायी माना गया है।
बन रहा है दुर्लभ महासंयोग
इस वर्ष की महाशिवरात्रि कई ज्योतिषीय कारणों से अत्यंत विशेष मानी जा रही है। इस दिन कई शुभ योग एक साथ बन रहे हैं।
इस दिन बन रहे प्रमुख योग:
- सर्वार्थ सिद्धि योग
- अभिजीत मुहूर्त का संयोग
- भद्रावास योग
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इन शुभ योगों में की गई पूजा, जप और व्रत अत्यंत फलदायी होते हैं। इस महासंयोग को दुर्लभ माना जा रहा है, जिससे भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होने की मान्यता है।




