बिहारराज्य

मौसम ने किया हैरान: पटना में बारिश और कोहरे का पूर्वानुमान

पटना में मौसम ने बदला रुख। सुबह-रात ठंड और कोहरे का असर, 3 फरवरी को बारिश के आसार। अधिकतम तापमान 26 डिग्री तक रहने का अनुमान।

पटना. पूरे बिहार में मौसम का मिजाज इन दिनों लोगों को चौंका रहा है। राजधानी पटना में दिन चढ़ने के साथ धूप निकल रही है, जिससे ठंड से कुछ राहत मिल रही है। हालांकि सुबह और रात के वक्त ठंड का एहसास बना हुआ है। कई इलाकों में सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा भी देखने को मिल रहा है।

3 फरवरी को बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, 3 फरवरी को राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। पटना में भी हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। रविवार की सुबह राजधानी के कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से सुबह और शाम के समय ठंड का दौर जारी रहेगा।

इन जिलों में कोहरे का असर

पटना के अलावा अरवल, नालंदा, गया, जहानाबाद, शेखपुरा, लखीसराय और भोजपुर समेत कुछ अन्य जिलों में भी सुबह के वक्त हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा देखने को मिल सकता है। इससे दृश्यता प्रभावित हो सकती है।

4 फरवरी तक सुहावना रहेगा मौसम

  • मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में पटना का मौसम सामान्य और सुहावना बना रह सकता है।
  • 4 फरवरी तक: आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे
  • अधिकतम तापमान: 24 से 26 डिग्री सेल्सियस
  • न्यूनतम तापमान: 13 से 14 डिग्री सेल्सियस

इसके बाद बढ़ सकती है गर्मी

4 फरवरी के बाद मौसम में बदलाव के संकेत हैं। तापमान में बढ़ोतरी के साथ लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का एहसास हो सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button