बिहारराज्य

26 जनवरी अलर्ट: पटना में ट्रैफिक डायवर्जन, गांधी मैदान मार्ग बंद

गणतंत्र दिवस पर पटना के गांधी मैदान के आसपास सुबह 7 बजे से ट्रैफिक प्रतिबंध और रूट डायवर्जन लागू। आपात सेवाएं मुक्त रहेंगी, कई प्रमुख मार्ग बंद।

पटना. 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मुख्य राजकीय समारोह के मद्देनज़र पटना के गांधी मैदान और आसपास के क्षेत्रों में सुबह 7 बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक सामान्य और व्यावसायिक वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा। जिला प्रशासन की तैयारियों के तहत डीएम और एसएसपी की संयुक्त बैठक के बाद ट्रैफिक व्यवस्था में कई बदलाव किए गए हैं।

एंबुलेंस और अग्निशमन जैसी आपातकालीन सेवाओं पर यह प्रतिबंध लागू नहीं होगा। महिलाओं और विद्यार्थियों के लिए अलग प्रवेश द्वार व दीर्घाओं की व्यवस्था की गई है। दोपहिया और चारपहिया वाहनों की पार्किंग उद्योग भवन के सामने सड़क किनारे निर्धारित की गई है।

मुख्य मार्ग और आरक्षित रूट

  • डाकबंगला चौराहा से जेपी गोलंबर (मौर्या होटल मोड़) तक का मार्ग केवल राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उप-मुख्यमंत्री और विशेष अतिथियों के काफिले के लिए आरक्षित रहेगा।
  • डाकबंगला चौराहा से गांधी मैदान (चिल्ड्रेन पार्क) तक सामान्य वाहनों का परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा।
  • न्यू डाकबंगला रोड से एसपी वर्मा रोड में प्रवेश वर्जित रहेगा।
  • कोतवाली टी से पुलिस लाइन (बुद्ध मार्ग) की ओर पूर्व दिशा में जाने वाले सभी रास्ते बंद रहेंगे।
  • सामान्य व व्यावसायिक वाहन वोल्टास मोड़ से विद्यापति मार्ग होते हुए पुलिस लाइन तिराहा तक जा सकेंगे।
  • छज्जूबाग (एसडीओ आवास) से जेपी गोलंबर तथा बुद्ध मार्ग में छज्जूबाग मोड़ से एसडीओ आवास की ओर परिचालन बंद रहेगा।
  • जेपी गंगा पथ (कमिश्नर कार्यालय के सामने) से केवल पासधारक वाहन एएन सिन्हा इंस्टीट्यूट और गांधी मैदान की ओर जा सकेंगे।

वाहनों का रूट डायवर्जन

  • फ्रेजर रोड से आने वाले निजी वाहन डाकबंगला चौक से पूर्व मुड़कर भट्टाचार्य चौक–पीरमुहानी–नाला रोड की ओर डायवर्ट किए जाएंगे।
  • यदि कोई वाहन गलती से एग्जीबिशन रोड (ब्रज किशोर पथ) में प्रवेश कर जाए, तो उसे बिग बाजार के पास से वापस भट्टाचार्य चौक की ओर भेजा जाएगा।
  • इंजीनियरिंग कॉलेज–गांधी मैदान चौराहा रूट की नगर बस सेवा 26 जनवरी को मछुआटोली–दरियापुर तिराहा–नाला रोड–पीरमुहानी–पटना जंक्शन तक संचालित होगी और इसी मार्ग से वापसी करेगी।
  • ऑटो और ई-रिक्शा: पटना जंक्शन–न्यू डाकबंगला रोड–भट्टाचार्य चौक–एग्जीबिशन रोड (बिग बाजार तक)–भट्टाचार्य मोड़–सीडीए बिल्डिंग–गोरियाटोली–पटना जंक्शन।
  • पटना सिटी की ओर आने वाले व्यावसायिक वाहन मुसल्लहपुर हाट–बारी पथ–खजांची रोड (दक्षिण) तक जाएंगे और यहीं से लौटेंगे।

Republic News

इस समाचार पोर्टल के लेखक एवं संपादक हैं। दस वर्षों की पत्रकारिता अनुभव से सत्य और संतुलित खबरें पेश करने का जुनून रखते हैं। अपनी टीम के साथ राजनीति, टेक्नोलॉजी, क्राइम और संस्कृति की गहरी कवरेज देते हैं। पाठकों का विश्वास ही इनका मिशन है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button