मध्य प्रदेश

भागीरथपुरा में जनता के बीच राहुल गांधी, दूषित जल से जूझ रहे लोगों से की बातचीत

इंदौर के भागीरथपुरा दूषित जल कांड में राहुल गांधी ने बॉम्बे अस्पताल में मरीजों और बस्ती में मृतकों के परिजनों से मुलाकात की। कांग्रेस ने 24 परिवारों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।

इंदौर. भागीरथपुरा दूषित जल कांड से प्रभावित लोगों और मृतकों के परिजनों से मिलने के लिए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को इंदौर पहुंचे। उन्होंने पहले बॉम्बे अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात की और फिर भागीरथपुरा बस्ती जाकर पीड़ित परिवारों से मिले। इस दौरान उन्होंने मृतक गीता बाई और जीवन माली के परिजनों से भी भेंट की। सुरक्षा कारणों से कुछ वरिष्ठ नेताओं को अस्पताल परिसर के बाहर ही रोक दिया गया।

15 मिनट अस्पताल में रहे राहुल गांधी

राहुल गांधी ने बॉम्बे अस्पताल में करीब 15 मिनट बिताए और भर्ती मरीजों का हालचाल जाना। उनके साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार और कमल नाथ भी मौजूद रहे।

मृतकों के घर जाकर दी सांत्वना

अस्पताल से निकलने के बाद राहुल गांधी भागीरथपुरा बस्ती पहुंचे। उन्होंने दूषित पानी से जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों से मुलाकात की। सबसे पहले वे मृतक गीता बाई के घर पहुंचे, इसके बाद जीवन माली के परिजनों से मिले, जिनकी मौत भी दूषित जल के कारण हुई थी। इस दौरान भीड़ की धक्का-मुक्की से राहुल गांधी कुछ समय के लिए असहज भी दिखे।

मासूम के परिजनों से भी करेंगे मुलाकात

राहुल गांधी संस्कार गार्डन में 5 महीने के अव्यान के परिजनों सहित अन्य पीड़ित परिवारों से भी मिलेंगे। कांग्रेस ने प्रशासन को चार पीड़ित परिवारों की सूची सौंपी है। पार्टी ने घोषणा की है कि दूषित जल कांड में जान गंवाने वाले सभी 24 मृतकों के परिवारों को एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

Republic News

इस समाचार पोर्टल के लेखक एवं संपादक हैं। दस वर्षों की पत्रकारिता अनुभव से सत्य और संतुलित खबरें पेश करने का जुनून रखते हैं। अपनी टीम के साथ राजनीति, टेक्नोलॉजी, क्राइम और संस्कृति की गहरी कवरेज देते हैं। पाठकों का विश्वास ही इनका मिशन है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button