उत्तर प्रदेश

बाल मन को छूता क्षण: सीएम योगी की आत्मीय भेंट से बच्चों में उत्साह

गोरखपुर दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आंबेडकर पार्क में बच्चों से की आत्मीय मुलाकात। स्नेहाशीष और चॉकलेट पाकर बच्चों ने कहा—“थैंक्यू महाराज जी।”

गोरखपुर. रविवार को आंबेडकर पार्क में सैर-सपाटे के लिए आए बच्चों की खुशी उस समय देखते ही बनती थी, जब देश के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों में शुमार योगी आदित्यनाथ खुद उनसे मिलने पहुंच गए। मुख्यमंत्री से स्नेहाशीष और चॉकलेट पाकर बच्चे बेहद प्रफुल्लित हो उठे और एक स्वर में बोल पड़े— “थैंक्यू महाराज जी।”

हेलिपैड पर उतरे तो बच्चों पर पड़ी नजर

रविवार को गोरखपुर दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलिकॉप्टर दोपहर बाद सर्किट हाउस परिसर स्थित हेलिपैड पर उतरा। उतरते ही उनकी नजर पास के आंबेडकर पार्क के गेट पर उन्हें देखने के लिए जुटे बच्चों पर पड़ी। बच्चों के जयकारे सुनते ही मुख्यमंत्री मुस्कुराए और बिना देर किए उनकी ओर बढ़ चले।

आंबेडकर पार्क गेट पर बच्चों से आत्मीय मुलाकात

आंबेडकर पार्क गेट के पास पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गेट के दूसरी ओर खड़े बच्चों को स्नेह से दुलारा। उन्होंने बच्चों से आत्मीयता से बातचीत की, उनका हालचाल जाना और आशीर्वाद देते हुए उन्हें चॉकलेट भी भेंट की।

बच्चों के चेहरों पर दिखी खास खुशी

मुख्यमंत्री के अचानक सामने आ जाने से बच्चों के चेहरे खिल उठे। मुख्यमंत्री के इस सहज और अपनत्व भरे व्यवहार ने न सिर्फ बच्चों बल्कि वहां मौजूद लोगों का भी दिल जीत लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button