खेल

WPL 2026 अपडेट: ऑरेंज कैप पर हरमनप्रीत का कब्ज़ा, पर्पल कैप की रेस रोचक

WPL 2026 में हरमनप्रीत कौर की नाबाद 82 रन की पारी के बावजूद मुंबई इंडियंस को गुजरात जाएंट्स से हार मिली। जानिए ऑरेंज और पर्पल कैप की ताज़ा लिस्ट।

नई दिल्ली. हरमनप्रीत कौर की 82 रनों की नाबाद शानदार पारी के बावजूद मुंबई इंडियंस को शुक्रवार, 30 जनवरी की रात गुजरात जाएंट्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ मुंबई इंडियंस के महिला प्रीमियर लीग 2026 से बाहर होने का खतरा गहरा गया है।

अब मुंबई की निगाहें दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्स के बीच होने वाले मुकाबले पर टिकी हैं। मुंबई इंडियंस तभी प्लेऑफ में जगह बना पाएगी, जब इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स को हार का सामना करना पड़े।

ऑरेंज कैप पर हरमनप्रीत कौर का कब्जा

भले ही मुंबई इंडियंस को मैच में जीत न मिली हो, लेकिन हरमनप्रीत कौर के लिए यह सीजन बेहद शानदार साबित हो रहा है। गुजरात जाएंट्स के खिलाफ खेली गई 82 रनों की नाबाद पारी के साथ उन्होंने ऑरेंज कैप अपने नाम कर ली है।

हरमनप्रीत कौर ने लीग स्टेज के 8 मुकाबलों में अब तक 342 रन बनाए हैं। उन्होंने यह रन 68.40 की औसत और 150.66 के स्ट्राइक रेट से बनाए हैं। इस प्रदर्शन के साथ उन्होंने अपनी ही टीम की नैट साइवर-ब्रंट को पीछे छोड़ दिया है।

WPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टॉप-5 बल्लेबाज़

  • हरमनप्रीत कौर – 342 रन
  • नैट साइवर-ब्रंट – 321 रन
  • स्मृति मंधाना – 290 रन
  • मेग लैनिंग – 248 रन
  • एश्ले गार्डनर – 244 रन

सोफी डिवाइन की घातक गेंदबाज़ी, पर्पल कैप की दौड़ में सबसे आगे

गुजरात जाएंट्स की अनुभवी ऑलराउंडर सोफी डिवाइन इस सीजन गेंदबाज़ी में सबसे प्रभावशाली रही हैं। उन्होंने अब तक 17 विकेट झटक कर WPL 2026 की पर्पल कैप पर कब्जा जमाया हुआ है।

उनकी घातक गेंदबाज़ी के दम पर गुजरात जाएंट्स की टीम एलिमिनेटर मुकाबले में अपनी जगह पक्की करने में सफल रही है।

WPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली टॉप-5 गेंदबाज़

  • सोफी डिवाइन – 17 विकेट
  • नादिन डी क्लर्क – 15 विकेट
  • एमिलिया कर – 14 विकेट
  • नंदनी शर्मा – 14 विकेट
  • लॉरेन बेल – 12 विकेट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button