खेल
वुमेंस T20 WC का ऐलान, भारत-पाक फिर भिड़ेंगे; डेट-टाइम नोट कर लें
ICC Women’s T20 World Cup 2026 का शेड्यूल जारी। 14 जून को भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला, 12 जून से इंग्लैंड में शुरू होगा टूर्नामेंट। जानिए टीम इंडिया के सभी मैच, ग्रुप और सेमीफाइनल-फाइनल की तारीख।

नई दिल्ली. इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने इस साल होने वाले ICC विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। टूर्नामेंट 12 जून से 5 जुलाई तक खेला जाएगा और पहली बार इसमें 12 टीमें हिस्सा लेंगी। टीमों को 6-6 के दो ग्रुप में बांटा गया है।
भारतीय फैंस के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी यह है कि भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला 14 जून को खेला जाएगा। दोनों टीमें ग्रुप-1 में शामिल हैं, जहां ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका जैसी मजबूत टीमें भी मौजूद हैं।
टूर्नामेंट का फॉर्मेट और ग्रुप
- ग्रुप-1: ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, नीदरलैंड्स
- ग्रुप-2: वेस्ट इंडीज, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, आयरलैंड, स्कॉटलैंड
- उद्घाटन मैच: टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 12 जून को मेजबान इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच एजबेस्टन में खेला जाएगा।
टीम इंडिया के मैच
- 14 जून – भारत vs पाकिस्तान, एजबेस्टन – रात 8 बजे
- 17 जून – भारत vs नीदरलैंड्स, हेडिंग्ले – रात 8 बजे
- 21 जून – भारत vs साउथ अफ्रीका, ओल्ड ट्रैफर्ड – रात 8 बजे
- 25 जून – भारत vs बांग्लादेश, ओल्ड ट्रैफर्ड – रात 8 बजे
- 28 जून – भारत vs ऑस्ट्रेलिया, लॉर्ड्स – रात 8 बजे
प्रमुख मुकाबले (हाइलाइट्स)
- 13 जून – ऑस्ट्रेलिया vs साउथ अफ्रीका
- 14 जून – भारत vs पाकिस्तान
- 23 जून – ऑस्ट्रेलिया vs पाकिस्तान
- 24 जून – इंग्लैंड vs वेस्ट इंडीज (लॉर्ड्स)
- 27 जून – इंग्लैंड vs न्यूजीलैंड (द ओवल)
- 28 जून – ऑस्ट्रेलिया vs भारत (लॉर्ड्स)
नॉकआउट मुकाबले
- 30 जून – सेमीफाइनल 1, द ओवल – रात 8 बजे
- 2 जुलाई – सेमीफाइनल 2, द ओवल – रात 11 बजे
- 5 जुलाई – फाइनल, लॉर्ड्स – दोपहर 3 बजे
टूर्नामेंट की खास बातें
✔ पहली बार 12 टीमें
✔ 10वां एडिशन
✔ लॉर्ड्स में फाइनल
✔ ग्रुप स्टेज में हाई-वोल्टेज IND vs PAK




