दीवारों पर टंगे चित्र बदल सकते हैं आपकी किस्मत! जानिए कैसे
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में लगाई गई कुछ खास तस्वीरें नौकरी, व्यवसाय, पढ़ाई और पारिवारिक जीवन में सफलता और सकारात्मक ऊर्जा ला सकती हैं। जानिए कौन-सी तस्वीरें हैं सबसे शुभ।

नौकरी, व्यवसाय और पढ़ाई में सफलता पाने के लिए लोग कई तरह के उपाय करते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में मौजूद वस्तुएं और दीवारों पर लगे चित्र भी हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव डालते हैं। यदि वास्तु के नियमों की अनदेखी की जाए, तो इसके नकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं। वहीं, कुछ विशेष चित्र घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है और जीवन में तरक्की के नए अवसर बनते हैं।
1. सात सफेद दौड़ते हुए घोड़े की तस्वीर
वास्तु शास्त्र के अनुसार, सात सफेद दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर घर में लगाने से सफलता को गति मिलती है। इस चित्र में घोड़ों का दौड़ते हुए होना आवश्यक माना गया है, क्योंकि यह निरंतर प्रगति और ऊर्जा का प्रतीक है। अंक 7 को ज्योतिष और धर्म—दोनों में शुभ माना गया है।
इस तस्वीर के पीछे इंद्रधनुष के सात रंग, सप्त ऋषि, विवाह के सात फेरे और सात जन्म जैसी मान्यताएं जुड़ी हैं। इसे घर या ऑफिस में लगाया जा सकता है, लेकिन घर की पूर्व दिशा में लगाने से अधिक लाभ मिलता है। घर में प्रवेश करते ही आगंतुक की पहली नजर इस तस्वीर पर पड़नी चाहिए।
2. परिवार के सदस्यों की हंसती-खिलखिलाती तस्वीरें
परिवार के साथ ली गई खुशहाल तस्वीरें घर के वातावरण को सकारात्मक बनाती हैं। ऐसी तस्वीरें मानसिक तनाव को कम करती हैं और नकारात्मक ऊर्जा को दूर रखती हैं, जिससे घर में प्रेम और सौहार्द बना रहता है।
3. तैरती हुई मछलियों का चित्र
वास्तु के अनुसार, तैरती हुई मछलियों का चित्र सजीवता और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। ऐसी तस्वीर घर में लगाने से परिवार के सदस्यों की आयु और स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
4. सूर्योदय, ऊंचे पहाड़ और झरनों की तस्वीरें
सूर्योदय, पर्वत और बहते झरनों के चित्र जीवन में नई ऊर्जा और उम्मीद का संचार करते हैं। ये तस्वीरें निराशा को दूर कर सकारात्मक सोच को बढ़ावा देती हैं और मानसिक स्थिरता प्रदान करती हैं।




