देश

मौसम का बड़ा अलर्ट: अगले 48 घंटे उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 19–20 जनवरी तक शुष्क मौसम, 21 से 24 जनवरी के बीच पर्वतीय जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना, मैदानी इलाकों में कोहरा बढ़ेगा।

देहरादून. उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की ओर से जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में अगले दो दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा, लेकिन 21 जनवरी से मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिलेगा।

19–20 जनवरी: शुष्क मौसम, धूप के साथ ठंड बरकरार

मौसम विभाग के अनुसार 19 और 20 जनवरी को पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में धूप खिली रह सकती है, हालांकि सुबह और शाम के समय ठंड का असर बना रहेगा।

21–24 जनवरी: पर्वतीय जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना

पूर्वानुमान के मुताबिक 21 जनवरी से 24 जनवरी तक राज्य के पर्वतीय जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

  • 21 जनवरी: उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश तथा 3400 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना।
  • 22 जनवरी: इन्हीं जिलों में 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बहुत हल्की से हल्की वर्षा/बर्फबारी के आसार।
  • 23 जनवरी: उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में अनेक स्थानों पर 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा/बर्फबारी की संभावना।
  • 24 जनवरी: उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी के संकेत।

मैदानी इलाकों में कोहरे का बढ़ेगा असर

मौसम में बदलाव के साथ मैदानी जिलों में कोहरे का असर बढ़ सकता है। घना कोहरा छाने से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे सुबह और रात के समय ठंड और अधिक महसूस होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button