व्यापार

टेक इंडस्ट्री अलर्ट: नए AI टूल की एंट्री, जॉब्स पर सवाल, स्टॉक्स धड़ाम

US शेयर बाजार में टेक स्टॉक्स की बड़ी गिरावट, NASDAQ 1.4% फिसला। Anthropic के नए AI टूल की एंट्री से सॉफ्टवेयर, लीगल और डेटा सर्विस कंपनियों के शेयरों पर दबाव।

नई दिल्ली. रिकॉर्ड हाई पर बंद होने के एक दिन बाद अमेरिकी शेयर बाजारों में मंगलवार को जोरदार बिकवाली देखने को मिली। प्रमुख इंडेक्स अपनी पूरी बढ़त गंवाते हुए रेड ज़ोन में बंद हुए। खासतौर पर टेक शेयरों में भारी दबाव रहा और कई आईटी स्टॉक्स 10% से 25% तक गिर गए। बाजार सहभागियों के अनुसार, आईटी सेक्टर में Anthropic के नए एआई टूल की एंट्री को इस गिरावट का एक प्रमुख ट्रिगर माना जा रहा है, जिसने पारंपरिक वर्कफ़्लो ऑटोमेशन मॉडल को चुनौती दी है।

IT स्टॉक्स क्रैश, NASDAQ सबसे ज्यादा फिसला

अमेरिकी बाजार में सबसे अधिक गिरावट NASDAQ में दर्ज की गई, जो टेक और आईटी शेयरों से भरा इंडेक्स है। मंगलवार को नैस्डैक 1.4% गिरकर बंद हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक, निवेशकों ने हाई-वैल्यू चिप कंपनियों—NVIDIA, Micron और AMD—से आंशिक रूप से शिफ्ट करते हुए नए एआई-केंद्रित टूल्स के प्रभाव को रेट-इन करना शुरू किया। वहीं Dow Jones 0.3% और S&P 500 0.8% की गिरावट के साथ बंद हुए।

Anthropic की एंट्री से दबाव में बड़े सॉफ्टवेयर शेयर

Anthropic के नए एआई टूल के लॉन्च के बाद कॉर्पोरेट और लीगल ऑटोमेशन स्पेस में काम करने वाली कंपनियों के शेयरों पर खास दबाव दिखा। मंगलवार को Cognizant, Gartner, Accenture और EPAM के शेयरों में 10% से 25% तक की गिरावट दर्ज की गई।

भारतीय IT कंपनियों के ADRs भी दबाव में

यह घटनाक्रम भारत के लिए भी चिंता का विषय बना। अमेरिकी बाजार में सूचीबद्ध भारतीय आईटी दिग्गजों—Infosys और Wipro—के ADRs में भी मंगलवार को 6% तक की गिरावट देखी गई। बाजार विश्लेषकों का कहना है कि बुधवार को भारतीय बाजार खुलने पर TCS सहित अन्य आईटी शेयरों पर निवेशकों की कड़ी नजर रहेगी।

लीगल और डेटा सर्विस प्रोवाइडर्स पर सबसे बुरा असर

  • Anthropic AI टूल की एंट्री का सबसे अधिक नकारात्मक असर लीगल और डेटा सर्विस प्रोवाइडर्स पर देखा गया।
  • LegalZoom के शेयर 20% तक गिरे
  • Thomson Reuters में 15% की गिरावट
  • RELX (LexisNexis की पैरेंट) का शेयर 14% फिसला
  • विशेषज्ञों के मुताबिक, बाजार की धारणा में बदलाव आया है—जहां पहले एआई को सहायक माना जा रहा था, वहीं अब इसे कुछ क्षेत्रों में प्रतिस्थापन (Substitution) के रूप में देखा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button