PCS 2026 की तैयारी तेज: UPPSC कैलेंडर में प्री डेट फिक्स
UPPSC Exam Calendar 2026-27 जारी। PCS, RO/ARO, शिक्षक, मेडिकल और तकनीकी सेवाओं समेत सभी प्रमुख परीक्षाओं की तारीखें घोषित, फरवरी से दिसंबर 2026 तक चलेगा परीक्षा चक्र।

लखनऊ. सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने 2026–27 सत्र का डिटेल्ड परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। फरवरी से दिसंबर 2026 तक चलने वाली इस परीक्षा श्रृंखला में PCS, RO/ARO, APO, शिक्षक, मेडिकल, तकनीकी और प्रोफेशनल सेवाओं से जुड़ी लगभग सभी प्रमुख भर्तियों की तिथियां शामिल हैं। इस कैलेंडर के जारी होने से अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी की रणनीति, टाइम टेबल और रिवीजन प्लान तय करने में बड़ी सुविधा मिलेगी।
फरवरी 2026 से शुरू होगा परीक्षा चक्र
आयोग के अनुसार, वर्ष 2026 का परीक्षा चक्र 2 फरवरी 2026 (सोमवार) से शुरू होगा और दिसंबर 2026 तक चलेगा। परीक्षा कैलेंडर UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
- सबसे प्रतिष्ठित संयुक्त राज्य / अपर अधीनस्थ सेवा परीक्षा (PCS) की
- मुख्य परीक्षा (मेन्स): 29 मार्च 2026 से चार दिनों तक
- प्रारंभिक परीक्षा (प्री): 6 दिसंबर 2026
- PCS अभ्यर्थियों के लिए यह कैलेंडर विशेष महत्व रखता है, क्योंकि अब पूरे वर्ष की स्पष्ट योजना उपलब्ध है।
RO/ARO और APO परीक्षाओं का शेड्यूल
अन्य प्रमुख प्रशासनिक परीक्षाओं की तिथियां इस प्रकार हैं—
- RO/ARO मेन्स परीक्षा: 2 और 3 फरवरी 2026
- APO प्रारंभिक परीक्षा: 22 मार्च 2026
- APO मुख्य परीक्षा: 17 जून 2026
- सहायक आयुक्त मेन्स परीक्षा: 28 जून 2026 से तीन दिन तक
शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए 2026 निर्णायक वर्ष
शिक्षा क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए भी 2026 बेहद अहम रहने वाला है—
- स्टाफ नर्स (प्रारंभिक): 17 मार्च 2026
- TGT प्रीलिम्स: 5 अप्रैल 2026
- TGT मेन्स: विभिन्न विषयों की परीक्षाएं मई और अगस्त 2026 में
पॉलीटेक्निक लेक्चरर और प्रोफेसर भर्तियों की टाइमलाइन
UPPSC कैलेंडर में पॉलीटेक्निक लेक्चरर और असिस्टेंट प्रोफेसर जैसी शिक्षण सेवाओं की परीक्षाएं भी शामिल हैं। ये परीक्षाएं अगस्त से अक्टूबर 2026 के बीच विभिन्न चरणों में आयोजित की जाएंगी, जिससे उच्च शिक्षा क्षेत्र के अभ्यर्थियों को पर्याप्त तैयारी का समय मिलेगा।
तकनीकी और मेडिकल सेवाओं की प्रमुख परीक्षाएं
तकनीकी और मेडिकल क्षेत्र की परीक्षाओं का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है—
- वन सेवा परीक्षा: 14 से 16 जुलाई 2026
- पशु चिकित्सा अधिकारी: 3 अक्टूबर 2026
- फूड सेफ्टी ऑफिसर: 25 अक्टूबर 2026
- ड्रग इंस्पेक्टर: 26 अक्टूबर 2026
- मेडिकल ऑफिसर: 18 दिसंबर 2026
टेक्निकल एजुकेशन सर्विस परीक्षा 2023 से जुड़ा अहम अपडेट
- UPPSC ने टेक्निकल एजुकेशन (Teaching/Training) सर्विस परीक्षा 2023 को लेकर भी महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। यह भर्ती 46 पदों के लिए है, जिसकी लिखित परीक्षा 21 और 22 सितंबर 2025 को हो चुकी है।
- अब इसमें शामिल अभ्यर्थियों को 30 जनवरी 2026 से पारंपरिक आवेदन फॉर्म ऑनलाइन भरना होगा।
आवेदन की अंतिम तिथि और जरूरी निर्देश
- आवेदन की अंतिम तिथि: 20 फरवरी 2026, शाम 5 बजे
- भरे हुए फॉर्म की प्रिंट कॉपी और सभी आवश्यक दस्तावेज स्वयं सत्यापित कर
- रजिस्टर्ड पोस्ट से भेजना होगा या
- आयोग के काउंटर नंबर 3 पर जमा करना होगा।
- दस्तावेजों में किसी भी प्रकार की त्रुटि पाए जाने पर अभ्यर्थी की उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है।




