मध्य प्रदेश

इंडस्ट्रियल ग्रोथ में प्रदेश अव्वल, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रोजगार और उद्योग विस्तार पर दिया बड़ा संदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि राज्य सरकार के सफलतम 2 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 13 दिसंबर को भोपाल और 14 दिसंबर को इंदौर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

भोपाल. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि राज्य सरकार के सफलतम 2 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 13 दिसंबर को भोपाल और 14 दिसंबर को इंदौर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने के बाद सरकार ने गरीब, किसान, युवा और नारी कल्याण के लिए कई उल्लेखनीय निर्णय लिए हैं।

सिंचाई क्षमता दोगुनी करने की दिशा में बड़े कदम

मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए राज्य में सिंचाई का रकबा दोगुना करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए—

  • जल गंगा संवर्धन अभियान
  • कई बड़ी सिंचाई परियोजनाएँ शुरू की गई हैं।

साथ ही युवाओं के रोजगार के लिए उद्योगों के विकास पर विशेष जोर दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि मध्यप्रदेश की इंडस्ट्रियल ग्रोथ रेट देश में सबसे अधिक है।

सुशासन पर CM सख्त: “अच्छे कार्य में साथ, गलतियों पर बर्दाश्त नहीं”

डॉ. यादव ने स्पष्ट किया कि राज्य में सुशासन आधारित व्यवस्था स्थापित करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा— “अच्छे कार्यों में सदैव साथ रहेंगे, लेकिन यदि कहीं भी कुछ गलत होगा तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।” मुख्यमंत्री ने बताया कि हाल ही में मध्यप्रदेश ने नक्सलवाद के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। बालाघाट में नक्सलियों का सबसे बड़ा सरेंडर कराया गया भविष्य में नक्सलवाद को पूरी तरह समाप्त करने का लक्ष्य

मीडिया से बातचीत के दौरान दी जानकारी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरुवार को कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के दौरे पर रवाना होने से पहले इंदौर में मीडिया से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने बताया कि दोपहर में वे आंध्र प्रदेश के सत्य साई जिले के धर्मावरम में आयोजित अटल ज्योति संदेश यात्रा के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button