07 दिसंबर को रखा जाएगा व्रत, राशि अनुसार गणपति को भोग अर्पित करने से दूर होंगी आर्थिक बाधाएं
पौष महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाई जाने वाली अखुरथ संकष्टी चतुर्थी इस साल 7 दिसंबर को पड़ रही है। यह व्रत भगवान गणेश को समर्पित होता है, जिन्हें रिद्धि-सिद्धि, बुद्धि और धन-संपत्ति का दाता माना जाता है।

नई दिल्ली. पौष महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाई जाने वाली अखुरथ संकष्टी चतुर्थी इस साल 7 दिसंबर को पड़ रही है। यह व्रत भगवान गणेश को समर्पित होता है, जिन्हें रिद्धि-सिद्धि, बुद्धि और धन-संपत्ति का दाता माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन विधिवत पूजा करने से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और सुख-समृद्धि का मार्ग खुलता है।
जिन लोगों को लंबे समय से आर्थिक तंगी, कर्ज या धन से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, वे यदि अखुरथ संकष्टी पर बप्पा को उनकी प्रिय वस्तुएं अर्पित करें, तो भगवान गणेश शीघ्र प्रसन्न होते हैं और धन-दौलत व सफलता का आशीर्वाद देते हैं।
राशि अनुसार अखुरथ संकष्टी पर बप्पा को क्या चढ़ाएं
- मेष राशि: इस राशि के जातक लाल रंग के फूल भगवान गणेश को अर्पित करें। इससे धन लाभ के योग बनते हैं।
- वृषभ राशि: बप्पा को मिश्री चढ़ाएं। इससे आर्थिक स्थिरता और सुख-समृद्धि बढ़ती है।
- मिथुन राशि: इस राशि के लोग दुर्वा अर्पित करें। यह बुद्धि और व्यापार में प्रगति के लिए शुभ मानी जाती है।
- कर्क राशि: गणेश जी को नारियल और चुनरी अर्पित करें। इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है।
- सिंह राशि: इस दिन मोदक का भोग जरूर लगाएं। यह मान-सम्मान और आर्थिक उन्नति दिलाता है।
- कन्या राशि: गौरी पुत्र गणेश को केले का भोग लगाएं। इससे मानसिक तनाव दूर होता है और धन लाभ होता है।
- तुला राशि: लाल फूल अर्पित करें। यह रुके हुए कार्यों में तेजी लाता है।
- वृश्चिक राशि: गणेश जी को गाजर के हलवे का भोग लगाएं। इससे अचानक धन लाभ के योग बनते हैं।
- धनु राशि: भगवान गणेश को केसर मिश्रित खीर का भोग अर्पित करें। यह भाग्य को प्रबल करता है।
- मकर राशि: इस राशि के जातक शमी के फूल चढ़ाएं। इससे न्याय, नौकरी और व्यापार में सफलता मिलती है।
- कुंभ राशि: काले तिल के लड्डू अर्पित करें। इससे शनि दोष और आर्थिक रुकावटें दूर होती हैं।
- मीन राशि: गणेश जी को केले अर्पित करें। इससे धन, मान-सम्मान और पारिवारिक सुख में वृद्धि होती है।
विशेष मान्यता
अखुरथ संकष्टी पर दिनभर उपवास रखकर रात्रि में चंद्र दर्शन के बाद ही भोजन करने की परंपरा है। इस दिन श्रद्धा से बप्पा की पूजा करने से कर्ज से मुक्ति, व्यापार में उन्नति और धन वृद्धि के प्रबल योग बनते हैं।




