दिया कुमारी का मेगा प्लान, जल्द हो सकती हैं और घोषणाएं
राजस्थान विधानसभा में बजट पर चार दिन चर्चा होगी। 17 फरवरी को वित्त मंत्री दिया कुमारी जवाब देंगी और नई घोषणाएं संभव। 18 फरवरी से अनुदान मांगों पर बहस शुरू।

जयपुर. राजस्थान विधानसभा में पेश हुए बजट पर चार दिन तक चर्चा होगी। मुख्य सचेतक जोगेश्वर ने सदन को बताया कि कार्य सलाहकार समिति की बैठक में 19 फरवरी तक की कार्यवाही का कार्यक्रम तय किया गया है। तय शेड्यूल के अनुसार 12, 13, 16 और 17 फरवरी को बजट पर चर्चा होगी, जबकि 17 फरवरी की शाम को वित्त मंत्री दिया कुमारी बहस का जवाब देंगी।
जवाब के दौरान हो सकती हैं नई घोषणाएं
बजट बहस के दौरान उठाए गए मुद्दों के आधार पर वित्त मंत्री अतिरिक्त घोषणाएं कर सकती हैं। इससे जनता को नई सौगात मिलने की संभावना है।
18 फरवरी से अनुदान मांगों पर चर्चा
बजट बहस के बाद सदन में विभागवार अनुदान मांगों पर चर्चा होगी:
18 फरवरी
- चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग
- चिकित्सा शिक्षा विभाग
19 फरवरी
- युवा मामले एवं खेल विभाग
- उद्योग विभाग
- संबंधित मंत्री चर्चा के बाद जवाब देंगे और अनुदान मांगें पारित की जाएंगी।
बजट पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं
कुछ वर्गों में निराशा
- विप्र महासभा के संस्थापक सुनील उदेईया ने कहा कि
- ईडब्ल्यूएस वर्ग
- छात्रवृत्ति
- पंडित पुजारियों के कल्याण
- विप्र कल्याण बोर्ड व देवस्थान बोर्ड के स्थायी कार्यालय के लिए प्रावधान नहीं होने से निराशा हुई है।
चिकित्सा क्षेत्र में नवाचार की सराहना
मानसरोवर के डॉ. असित त्रिवेदी ने कहा कि बजट में चिकित्सा क्षेत्र में कई नवाचार शामिल किए गए हैं और अब इन्हें जल्द धरातल पर उतारने की जरूरत है।
हर वर्ग को ध्यान में रखने का दावा
विद्याधर नगर के सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. एसपी यादव के अनुसार बजट में विद्यार्थी, किसान, व्यापारी और आमजन सभी का ध्यान रखा गया है। जयपुर में जलभराव की समस्या के समाधान की योजना को उन्होंने अहम बताया।
‘मोक्ष वाहिनी’ और साइबर क्राइम रोकथाम की पहल
राजस्थान हाईकोर्ट के अधिवक्ता लक्ष्मीकांत शर्मा ने सड़क दुर्घटना में मृतकों के पार्थिव शरीर को सम्मानपूर्वक घर पहुंचाने के लिए नि:शुल्क मोक्ष वाहिनी सेवा और साइबर अपराध रोकने के कदमों को सराहनीय बताया।




