छत्तीसगढ़

Rajya Sabha Election: दो सीटों पर बजेगा चुनावी बिगुल, तुलसी-फूलो देवी की पारी समाप्ति की ओर

भारत निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव 2026 का कार्यक्रम जारी कर दिया है। छत्तीसगढ़ की दो सीटों के लिए 16 मार्च को मतदान होगा और 20 मार्च तक पूरी चुनाव प्रक्रिया संपन्न हो जाएगी।

रायपुर. भारत निर्वाचन आयोग ने अप्रैल 2026 में सेवानिवृत्त हो रहे राज्यसभा सदस्यों की रिक्त सीटों को भरने के लिए द्विवार्षिक चुनाव की घोषणा कर दी है। इस चुनाव के जरिए देश के 10 राज्यों की कुल 37 सीटों पर नए सदस्यों का निर्वाचन होगा।

छत्तीसगढ़ की दो सीटें होंगी रिक्त

छत्तीसगढ़ से राज्यसभा के दो सदस्य — कवि तेजपाल सिंह तुलसी और फूलो देवी नेताम — 9 अप्रैल 2026 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इनके कार्यकाल पूर्ण होने के कारण इन सीटों पर चुनाव कराया जाएगा।

26 फरवरी को जारी होगी अधिसूचना

निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार:

  • 26 फरवरी 2026 — अधिसूचना जारी
  • 5 मार्च — नामांकन की अंतिम तिथि
  • 6 मार्च — नामांकन पत्रों की जांच
  • 9 मार्च — नाम वापसी की अंतिम तिथि

16 मार्च को मतदान और उसी दिन मतगणना

इन सीटों के लिए 16 मार्च को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। मतगणना उसी दिन शाम 5 बजे से शुरू होगी। पूरी चुनाव प्रक्रिया 20 मार्च 2026 तक पूर्ण कर ली जाएगी।

विधानसभा भवन में जमा होंगे नामांकन

राज्यसभा चुनाव के लिए अभ्यर्थी 26 फरवरी से 5 मार्च तक (सार्वजनिक अवकाश छोड़कर) सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच छत्तीसगढ़ विधानसभा भवन में रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष नामांकन दाखिल कर सकेंगे।

90 विधायक करेंगे मतदान

राज्यसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ विधानसभा के कुल 90 सदस्य मतदान करेंगे, जिनमें:

  • भाजपा — 54 विधायक
  • कांग्रेस — 35 विधायक
  • गोंडवाना गणतंत्र पार्टी — 1 विधायक

सभी विधायक मतपत्र के जरिए वोट देंगे और वरीयता क्रम अंकित करने के लिए निर्वाचन अधिकारी द्वारा उपलब्ध कराए गए बैंगनी स्केच पेन का ही उपयोग करना अनिवार्य होगा।

निष्पक्ष चुनाव के लिए कड़ी निगरानी

स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। पूरी चुनाव प्रक्रिया भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button