डोकलाम-लद्दाख के बीच बढ़ा स्ट्रैटेजिक दम, पीएम मोदी ने खोली इमरजेंसी लैंडिंग स्ट्रिप
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के डिब्रूगढ़ में चीन सीमा के पास पहली इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी का उद्घाटन किया। गुवाहाटी में 3000 करोड़ के सेतु, IIM परिसर और AI डेटा सेंटर की भी सौगात।

डिब्रूगढ़/गुवाहाटी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक दिवसीय असम दौरे पर पहुंचे, जहां उनका विमान डिब्रूगढ़ के मोरन बाइपास पर बने इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी (ELF) पर उतारा गया। पूर्वोत्तर में इस तरह की यह पहली सुविधा है। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा और केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनेवाल ने उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने इस दौरान कई अहम परियोजनाओं का उद्घाटन और लोकार्पण किया।
चीन सीमा के पास रणनीतिक ताकत का प्रदर्शन
मोरन बाइपास पर तैयार की गई इस आपातकालीन लैंडिंग स्ट्रिप पर फाइटर जेट, ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट और हेलिकॉप्टरों ने हवाई प्रदर्शन किया।
- सेना और नागरिक विमान दोनों कर सकेंगे उपयोग
- प्राकृतिक आपदा या युद्ध जैसी स्थिति में अहम भूमिका
- 40 टन तक के फाइटर जेट और 74 टन तक के ट्रांसपोर्ट विमान की लैंडिंग संभव
- चीन सीमा के नजदीक होने के कारण इसे रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है और इसे कड़ा संदेश भी समझा जा रहा है।
पूर्वोत्तर की पहली ELF, देश में पांच अन्य जगहों पर सुविधा
डिब्रूगढ़ की यह इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी पूर्वोत्तर में अपनी तरह की पहली है। देश में ऐसी सुविधाएं यहां मौजूद हैं:
- आगरा–लखनऊ एक्सप्रेसवे
- पूर्वांचल एक्सप्रेसवे (उत्तर प्रदेश)
- बालासोर (ओडिशा)
- नेल्लोर (आंध्र प्रदेश)
- लेकिन चीन सीमा के पास होने के कारण असम की यह सुविधा सबसे ज्यादा रणनीतिक महत्व रखती है।
3,000 करोड़ का कुमार भास्कर वर्मा सेतु राष्ट्र को समर्पित
- प्रधानमंत्री गुवाहाटी में 3,000 करोड़ रुपये की लागत से बने छह लेन वाले कुमार भास्कर वर्मा सेतु का उद्घाटन करेंगे।
- गुवाहाटी और उत्तर गुवाहाटी के बीच सीधा संपर्क
- भूकंपीय सुरक्षा में सुधार
- क्षेत्रीय विकास को मिलेगा बढ़ावा
शिक्षा और टेक्नोलॉजी को भी बड़ी सौगात
प्रधानमंत्री डिजिटल माध्यम से:
- IIM गुवाहाटी के अस्थायी परिसर
- AI आधारित ‘हाइपरस्केल डेटा सेंटर’ का उद्घाटन करेंगे।
- मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के मुताबिक, इससे असम शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी छलांग लगाएगा और IIT, IIM, AIIMS जैसे राष्ट्रीय संस्थानों वाले राज्यों की श्रेणी में मजबूती से शामिल होगा।
100 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी
प्रधानमंत्री गुवाहाटी के लिए 100 इलेक्ट्रिक वाहनों को भी रवाना करेंगे, जिससे
- प्रदूषण में कमी
- शहरी परिवहन को बढ़ावा
- हरित ऊर्जा को मजबूती मिलेगी।
चुनाव से पहले तीसरा असम दौरा
पिछले तीन महीनों में यह प्रधानमंत्री मोदी का तीसरा असम दौरा है। राज्य में आने वाले समय में विधानसभा चुनाव की संभावना के बीच इसे राजनीतिक रूप से भी अहम माना जा रहा है।




