खेल

क्रिकेट से राजनीति तक: आकाश चोपड़ा का PAK पीएम पर करारा तंज

पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को पहले टी20 में 20 रन से हराया। जीत पर PM शहबाज शरीफ के पोस्ट के बाद आकाश चोपड़ा की प्रतिक्रिया से सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई।

नई दिल्ली. पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज का शानदार आगाज किया है। लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए पहले मुकाबले में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 20 रनों से हराया। इस जीत के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोशल मीडिया पर टीम और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नकवी की जमकर सराहना की।

हालांकि प्रधानमंत्री का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया और उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। इस बहस में भारत के पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा एक्सपर्ट आकाश चोपड़ा भी शामिल हो गए।

जीत पर इतराए PM शहबाज शरीफ

ऑस्ट्रेलिया पर पहले टी20 में मिली जीत के बाद शहबाज शरीफ ने X (पूर्व ट्विटर) पर लिखा, “पहले T20I में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के लिए टीम पाकिस्तान को बधाई। मैं PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी और उनकी पूरी टीम की भी सराहना करता हूं, जिन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट को मजबूत बनाने के लिए अथक प्रयास किए। यह देश के लिए गर्व का क्षण है।”

आकाश चोपड़ा ने PM को दिखाया आईना

शहबाज शरीफ के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए आकाश चोपड़ा ने कहा कि बाइलेटरल सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की बी टीम को 20 रनों से हराना कोई असाधारण उपलब्धि नहीं है।

आकाश चोपड़ा ने लिखा, “पूरे सम्मान के साथ… यह ऑस्ट्रेलिया की B टीम के खिलाफ एक बाइलेटरल T20I मैच है। कई प्रमुख खिलाड़ी इसमें शामिल नहीं थे। और 170 रन के मैच में 20 रन की जीत को ‘जबरदस्त’ नहीं कहा जा सकता।”

कैसा रहा PAK vs AUS पहला टी20?

  • टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए। टीम की ओर से कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक नहीं जड़ सका।
  • सैम अयूब 40 रन बनाकर टीम के सर्वोच्च स्कोरर रहे।
  • कप्तान सलमान आगा ने 39 रनों की पारी खेली।
  • लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 146 रन ही बना सकी। सैम अयूब ने गेंदबाजी में भी 2 विकेट चटकाए और अपने ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।

सीरीज में पाकिस्तान को बढ़त

पहला मुकाबला जीतकर पाकिस्तान ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। अब सीरीज के आगामी मैचों पर दोनों टीमों और क्रिकेट फैंस की नजरें टिकी होंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button