पद्म पुरस्कार 2026: चयनित विभूतियों की सूची जारी
पद्म पुरस्कार 2026 की शुरुआती सूची सामने आई। साहित्य, शिक्षा, समाजसेवा और चिकित्सा से जुड़े कई नाम शामिल, आधिकारिक सूची शाम को जारी होगी।

नई दिल्ली. पद्म पुरस्कार 2026 की घोषणा को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। सूत्रों के मुताबिक, सरकार की ओर से एक प्रारंभिक सूची सामने आई है, जिसमें उन विभूतियों के नाम शामिल हैं जिन्हें इस वर्ष पद्म सम्मान से नवाज़े जाने की तैयारी है। हालांकि, पूरी और आधिकारिक सूची भारत सरकार द्वारा शाम को जारी की जाएगी।
साहित्य, शिक्षा, समाजसेवा और चिकित्सा के नाम
सूत्रों के अनुसार, शुरुआती सूची में साहित्य, शिक्षा, समाजसेवा, चिकित्सा, कला और जनकल्याण जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कई व्यक्तियों के नाम शामिल हैं। साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र से अंके गौड़ा, बृजलाल भट्ट, बुधरी ताती, भगवान दास रायकवार, धार्मिक लाल चुन्नी लाल पांड्या, डॉ. श्याम सुंदर, चरण हेम्ब्रम और के. पाजनिवेल जैसे नामों पर चर्चा है।
पद्म श्री 2026 के लिए चर्चा में प्रमुख नाम
सूत्रों के मुताबिक, पद्म श्री 2026 के लिए जिन नामों पर चर्चा है, उनमें—
- तमिलनाडु से डॉ. पुन्नियामूर्ति नटेसन,
- राजस्थान से गफरुद्दीन मेवाती,
- महाराष्ट्र से डॉ. आर्मिडा फर्नांडिस और भिकल्या लाडक्या ढिंडा,
- उत्तर प्रदेश से चिरंजी लाल यादव,
- तेलंगाना से डॉ. कुमारस्वामी थंगराज,
- जम्मू-कश्मीर से डॉ. पद्मा गुरमेट शामिल हैं।
सरकार की ओर से शाम को जारी होने वाली अधिसूचना के साथ ही अंतिम सूची सार्वजनिक होगी।
यहां देखें प्रारंभिक सूची में शामिल नाम
- अंके गौड़ा
- आर्मिडा फर्नांडिस
- भगवान दास रायकवार
- भिकल्या लाडक्या ढिंडा
- बृजलाल भट्ट
- बुधरी ताती
- चरण हेम्ब्रम
- चिरंजी लाल यादव
- धार्मिक लाल चुन्नी लाल पांड्या
- गफरुद्दीन मेवाती जोगी
- हैली वार
- इंदरजीत सिंह सिद्धू
- के. पाजनिवेल
- कैलाश चंद्र पंत
- खेम राज सुंद्रियाल
- कोल्लक्कायिल देवकी अम्मा जी
- कुमारस्वामी थंगराज
- महेंद्र कुमार मिश्रा
- मीर हाजीभाई कासंभाई
- मोहन नगर
- नरेश चंद्र देव वर्मा
- निलेश विनोदचंद्र मंडलेवाला
- नूरुद्दीन अहमद
- ओथुवार तिरुथानी स्वामिनाथन
- पद्मा गुरमेट
- पोखिला लेकथेपी
- पुन्नियामूर्ति नटेसन
- आर. कृष्णन
- रघुपत सिंह
- रघुवीर तुकाराम खेड़कर
- राजस्थापति कालीअप्पा गौंडर
- रामा रेड्डी मामिडी
- रामचंद्र गोडबोले और सुनीता गोडबोले
- एस. जी. सुशीला अम्मा
- सांग्युसांग एस. पोंगेनर
- शफी शौक
- श्रीरंग देवबा लाड
- श्याम सुंदर
- सिमांचल पात्रो
- सुरेश हनगावड़ी
- तगा राम भील
- तेची गुबिन
- तिरुवारूर भक्तवत्सलम
- विश्व बंधु
- युमनाम जात्रा सिंह
नोट: यह सूची सूत्रों पर आधारित प्रारंभिक जानकारी है। अंतिम और आधिकारिक सूची भारत सरकार द्वारा जारी किए जाने के बाद ही पुष्टि मानी जाएगी।




