मध्य प्रदेश

जनकल्याण पर फोकस: जल संसाधन मंत्री सिलावट ने बजट को बताया संतुलित

जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने केंद्रीय बजट 2026-27 को विकास और जनकल्याण को समर्पित बताया। जल संरक्षण, कृषि और ग्रामीण विकास से मध्य प्रदेश को मिलेगा बड़ा लाभ।

भोपाल. मध्य प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने केंद्रीय बजट 2026-27 का स्वागत करते हुए इसे विकास और जनकल्याण को समर्पित बताया है। उन्होंने नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त करते हुए प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

समग्र विकास की दिशा में सकारात्मक पहल

मंत्री सिलावट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में अग्रसर है। वित्त मंत्री द्वारा प्रस्तुत वर्ष 2026-27 का बजट देश के समग्र विकास, ग्रामीण सशक्तिकरण, कृषि एवं जल संसाधन प्रबंधन और आधारभूत संरचना के विस्तार की दिशा में एक सकारात्मक कदम है। उन्होंने कहा कि बजट में केंद्र प्रायोजित योजनाओं के माध्यम से राज्यों को लाभ पहुंचाने का स्पष्ट दृष्टिकोण नजर आता है, जिससे मध्यप्रदेश को व्यापक लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में मील का पत्थर बनेगा बजट

जल संसाधन मंत्री ने विश्वास जताया कि डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में यह बजट मध्य प्रदेश के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। केंद्र और राज्य सरकार के समन्वय से बजट प्रावधानों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा।

जल संरक्षण और ग्रामीण विकास पर विशेष फोकस

मंत्री सिलावट ने कहा कि जल संरक्षण, सिंचाई, कृषि, पर्यावरण संतुलन और ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं पर केंद्र सरकार का विशेष फोकस प्रदेश के किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए उपयोगी सिद्ध होगा। इससे जल सुरक्षा मजबूत होगी और विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।

आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मिलेगी मजबूती

उन्होंने कहा कि यह बजट गरीब, किसान, युवा और महिलाओं को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है, जो आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को और सशक्त करता है। मंत्री सिलावट ने विश्वास व्यक्त किया कि केंद्रीय बजट के प्रावधानों के प्रभावी क्रियान्वयन से मध्य प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button