मध्य प्रदेश

पावर इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़ा सुधार: जबलपुर का विद्युत नेटवर्क मजबूत

एमपी ट्रांसको ने जबलपुर में 132 केवी विनोबा भावे सबस्टेशन के लिए डबल सर्किट ट्रांसमिशन लाइन का दूसरा चरण पूरा किया। अतिरिक्त सर्किट से बिजली आपूर्ति होगी अधिक स्थिर और भरोसेमंद।

भोपाल. मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) ने जबलपुर शहर की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक अहम उपलब्धि हासिल की है। कंपनी द्वारा 132 केवी विनोबा भावे सबस्टेशन के लिए निर्मित की जा रही अत्यंत जटिल डबल सर्किट ट्रांसमिशन लाइन परियोजना का सबस्टेशन स्तर पर दूसरा चरण सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। इस उपलब्धि के साथ शहर को अधिक स्थिर और भरोसेमंद बिजली आपूर्ति मिलने का मार्ग प्रशस्त हुआ है।

अब शहर को मिलेगी अधिक विश्वसनीय बिजली आपूर्ति

एमपी ट्रांसको के मुख्य अभियंता अमरकीर्ति सक्सेना ने बताया कि 132 केवी विनोबा भावे सबस्टेशन के स्विचयार्ड में सीमित स्थान के बावजूद, पहले से स्थापित सिस्टम में आवश्यक तकनीकी संशोधन कर दूसरे 132 केवी सर्किट की व्यवस्था करना एक बड़ी चुनौती थी।

उन्होंने कहा कि ट्रांसको की टीम ने समर्पण, आपसी समन्वय और सतत परिश्रम से इस जटिल कार्य को सफलतापूर्वक पूरा कर एक तकनीकी मिसाल कायम की है, जिससे शहर के विद्युत तंत्र को दीर्घकालिक स्थायित्व और विश्वसनीयता मिलेगी।

विनोबा भावे सबस्टेशन को मिला अतिरिक्त सर्किट

अब 132 केवी विनोबा भावे सबस्टेशन को 220 केवी नयागांव सबस्टेशन, जबलपुर से एक अतिरिक्त सर्किट उपलब्ध हो गया है। यह पहले से संचालित 132 केवी व्हीकल फैक्टरी सबस्टेशन, जबलपुर से जुड़े सर्किट के अतिरिक्त है।

इस नई व्यवस्था से—

  • किसी एक सर्किट में तकनीकी समस्या आने पर बिजली आपूर्ति न्यूनतम समय में बहाल होगी।
  • रख-रखाव कार्यों के दौरान पूर्ण शटडाउन की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
  • जबलपुर की बिजली आपूर्ति प्रणाली पहले से अधिक सुरक्षित और लचीली बनेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button