ब्लैक ब्यूटी का धमाका! Thar Roxx Star ने मचाई हलचल, जानें एक्स-शोरूम कीमत
Mahindra ने Thar Roxx Star Edition भारत में लॉन्च किया है। ऑल-ब्लैक थीम, दमदार इंजन और प्रीमियम फीचर्स के साथ इसकी कीमत ₹16.85 लाख से शुरू होती है।

नई दिल्ली. Mahindra & Mahindra ने भारतीय बाजार में अपनी पॉपुलर लाइफस्टाइल एसयूवी थार रॉक्स का नया Star Edition लॉन्च कर दिया है। यह नया एडिशन आकर्षक ब्लैक थीम, कॉस्मेटिक अपडेट्स और प्रीमियम अपील के साथ पेश किया गया है। थार रॉक्स स्टार एडिशन की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹16.85 लाख रखी गई है। यह एडिशन टॉप-स्पेक AX7L ट्रिम पर आधारित है और खास तौर पर स्टाइल-फोकस्ड ग्राहकों को ध्यान में रखकर उतारा गया है।
एक्सटीरियर में ब्लैक थीम का बोल्ड टच
स्टार एडिशन को रेगुलर थार रॉक्स से अलग पहचान देने के लिए इसमें ग्लॉस-ब्लैक फ्रंट ग्रिल और ब्लैक अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। जहां स्टैंडर्ड मॉडल में बॉडी कलर ग्रिल और सिल्वर अलॉय मिलते हैं, वहीं यह एडिशन ज्यादा एग्रेसिव और प्रीमियम नजर आता है।
थार रॉक्स रेंज में नया सिट्रीन येलो कलर भी जोड़ा गया है, जो ब्लैक एलिमेंट्स के साथ यूनिक लुक देता है। इसके अलावा यह एसयूवी टैंगो रेड, एवरेस्ट व्हाइट और स्टील्थ ब्लैक रंगों में भी उपलब्ध है। C-पिलर पर दिया गया Star Edition बैज इसे बाकी वेरिएंट्स से अलग बनाता है।
कीमत और वेरिएंट डिटेल
महिंद्रा थार रॉक्स स्टार एडिशन कुल तीन वेरिएंट्स में पेश की गई है:
| वेरिएंट | फ्यूल / ट्रांसमिशन | कीमत (एक्स-शोरूम) |
| थार स्टार एडिशन | डीजल – मैनुअल | ₹16.85 लाख |
| थार स्टार एडिशन | पेट्रोल – ऑटोमैटिक | ₹17.85 लाख |
| थार स्टार एडिशन | डीजल – ऑटोमैटिक | ₹18.35 लाख |
इंटीरियर में ऑल-ब्लैक प्रीमियम फील
केबिन के अंदर स्टार एडिशन को ऑल-ब्लैक इंटीरियर थीम दी गई है। पहले की हल्के रंग की अपहोल्स्ट्री की जगह अब ब्लैक लेदरेट सीट्स और सुएड टच मिलता है, जो इसे ज्यादा स्पोर्टी और प्रीमियम बनाता है।
फीचर्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें पहले की तरह दो 10.25-इंच स्क्रीन (इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और टचस्क्रीन), ऑल-एलईडी लाइटिंग, फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स, 360-डिग्री कैमरा, वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो, पैनोरमिक सनरूफ, 9-स्पीकर हरमन कार्डन साउंड सिस्टम और मल्टीपल टेरेन मोड्स मिलते हैं।
इंजन और परफॉर्मेंस
- स्टार एडिशन में वही पावरट्रेन दिए गए हैं जो स्टैंडर्ड थार रॉक्स में मिलते हैं।
- 2.0 लीटर पेट्रोल इंजन: 177 hp पावर और 380 Nm टॉर्क (सिर्फ ऑटोमैटिक)
- 2.2 लीटर डीजल इंजन: 175 hp पावर और 400 Nm टॉर्क (मैनुअल और ऑटोमैटिक विकल्प)
- ध्यान देने वाली बात यह है कि स्टार एडिशन में 4×4 सिस्टम नहीं दिया गया है और यह केवल रियर-व्हील ड्राइव (RWD) कॉन्फ़िगरेशन में उपलब्ध है।
बाजार में क्या है महिंद्रा की रणनीति
साल 2024 में लॉन्च होने के बाद से थार रॉक्स कंपनी के लिए एक बेस्ट-सेलिंग मॉडल रही है। स्टार एडिशन के जरिए महिंद्रा ने इस एसयूवी को नया स्टाइल अपडेट देकर ताजगी देने की कोशिश की है। खासकर ऐसे समय में, जब एसयूवी सेगमेंट में टाटा सिएरा, नई जनरेशन किआ सेल्टॉस और मारुति सुजुकी विक्टोरिस जैसी गाड़ियों की चर्चा तेज है। प्रीमियम लुक और ब्लैक थीम के साथ थार रॉक्स स्टार एडिशन ग्राहकों को एक नया और स्टाइलिश विकल्प देने का काम करेगी।




