देश

सियासी भूचाल! मुंबई से नागपुर तक BJP की बंपर जीत, पर्दे के पीछे का हीरो कौन?

Maharashtra Civic Polls 2026: बीएमसी, नागपुर और पुणे में भाजपा की प्रचंड जीत के संकेत। पहली बार BMC में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनने की ओर, ठाकरे परिवार का वर्चस्व खत्म।

मुंबई. महाराष्ट्र के निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की जबरदस्त लहर देखने को मिल रही है। देश के सबसे अमीर नगर निकाय बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, जहां दशकों तक ठाकरे परिवार की शिवसेना का दबदबा रहा।

227 सीटों वाली बीएमसी में अब तक 158 सीटों के रुझान सामने आ चुके हैं। इनमें भाजपा अकेले 65 सीटों पर आगे है, जबकि उसकी सहयोगी शिवसेना 18 सीटों पर लीड कर रही है। वहीं शिवसेना 52 सीटों पर आगे है। यदि यही रुझान नतीजों में तब्दील होते हैं, तो यह पहली बार होगा जब बीएमसी में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनेगी—जो पार्टी का वर्षों पुराना सपना रहा है।

नागपुर में भी भाजपा की स्थिति बेहद मजबूत दिखाई दे रही है। 151 वार्डों में से अब तक 129 के रुझान आए हैं, जिनमें 94 वार्डों पर अकेले भाजपा आगे है। माना जा रहा है कि सभी रुझान सामने आने तक भाजपा अपने दम पर “सेंचुरी” लगा सकती है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुख्यालय वाले इस शहर में कांग्रेस दूसरे नंबर पर जरूर है, लेकिन वह भी महज 31 सीटों तक सीमित है।

पुणे में भी हालात लगभग ऐसे ही हैं। यहां भाजपा 47 सीटों पर आगे है, जबकि अन्य सभी दल मिलकर भी 22 सीटों से आगे नहीं निकल पाए हैं। शरद पवार और अजित पवार की एनसीपी भी भाजपा के सामने कमजोर नजर आ रही है।

ब्रांड फडणवीस और मजबूत, गठबंधन में बढ़ेगा दबदबा

इन नतीजों का सबसे बड़ा राजनीतिक लाभ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को मिलता दिख रहा है। भाजपा की यह ऐतिहासिक जीत पार्टी के भीतर ही नहीं, बल्कि महायुति गठबंधन में भी उनकी स्थिति को और मजबूत करेगी। अजित पवार का अलग राह पर जाना और शिंदे गुट की अपेक्षाकृत धीमी रफ्तार, फडणवीस के नेतृत्व को और धार देने वाली साबित हो सकती है।

ठाकरे ब्रदर्स के लिए अस्तित्व की लड़ाई

यह चुनाव ठाकरे ब्रदर्स—उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे—के लिए अस्तित्व की लड़ाई जैसा साबित होता दिख रहा है। मुंबई, जो लंबे समय तक ठाकरे परिवार का अभेद्य किला माना जाता था, वहां हार की आशंका उन्हें गहरा राजनीतिक झटका दे सकती है। इससे आने वाले चुनावों में उद्धव सेना के लिए राह और कठिन होने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button