धर्म से ऊपर उठा प्यार! अफगानी MMA स्टार को डेट कर रहीं टाइगर श्रॉफ की बहन
कृष्णा श्रॉफ ने ‘The 50’ शो में अपनी लव लाइफ का खुलासा किया। अफगानिस्तान के MMA फाइटर अब्दुल अजीम बदख्शी संग उनकी लव स्टोरी, परिवार की मंजूरी और शादी की चर्चा तेज।

मुंबई: जैकी श्रॉफ की बेटी और टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ इन दिनों रियलिटी शो ‘The 50’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। शो में उन्हें सबसे दमदार कंटेस्टेंट्स में गिना जा रहा है, लेकिन उनके गेम से ज्यादा उनकी लव लाइफ सुर्खियां बटोर रही है।
प्यार में हैं कृष्णा श्रॉफ
कृष्णा श्रॉफ अफगानिस्तान के प्रोफेशनल MMA फाइटर अब्दुल अजीम बदख्शी को डेट कर रही हैं। शो के दौरान वह कई बार अपने बॉयफ्रेंड का जिक्र कर चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने प्रिंस नरूला और बाकी खिलाड़ियों के साथ अपनी लव स्टोरी शेयर की।
पहली मुलाकात से शुरू हुई लव स्टोरी
कृष्णा ने बताया — “वो अफगानिस्तान से हैं और MMA फाइटर हैं। उनकी मुंबई में फाइट थी, वहीं मैंने उन्हें पहली बार नोटिस किया था। हमने कभी रिलेशनशिप के बारे में नहीं सोचा था, लेकिन हम कनेक्ट हो गए।”
इसके बाद दोनों की मुलाकात गोवा में हुई और दो हफ्ते साथ बिताने के बाद जब अलग होने का वक्त आया तो दोनों रो पड़े। उसी पल उन्हें एहसास हुआ कि वे एक-दूसरे के लिए कितने खास हैं।
बॉयफ्रेंड का नाम लेते ही ब्लश करने लगीं कृष्णा
शो में जब कृष्णा अपने बॉयफ्रेंड के बारे में बात कर रही थीं तो वह ब्लश करती नजर आईं, वहीं बाकी कंटेस्टेंट्स उन्हें टीज करते दिखे।
परिवार से भी मिला रिश्ते को ग्रीन सिग्नल
कृष्णा अक्सर अब्दुल अजीम बदख्शी के साथ रोमांटिक फोटो और वीडियो शेयर करती हैं। खास बात यह है कि उनके बॉयफ्रेंड की कृष्णा के परिवार के साथ भी अच्छी बॉन्डिंग है, जिससे साफ है कि परिवार ने इस रिश्ते को मंजूरी दे दी है।
धर्म नहीं बना रिश्ते के बीच दीवार
कृष्णा हिंदू हैं जबकि अब्दुल अजीम बदख्शी मुस्लिम हैं, लेकिन दोनों के रिश्ते में धर्म कभी रुकावट नहीं बना। अब फैंस को उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार है।




