
रांची. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिए जाने वाले तीन श्रेणियों के पदकों की घोषणा रविवार को कर दी। इनमें पुलिस वीरता पदक, राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक और सराहनीय सेवा पदक शामिल हैं। इस वर्ष झारखंड के खाते में एक भी पुलिस वीरता पदक नहीं आया है, हालांकि राज्य को कुल 12 पदक मिले हैं।
1 को विशिष्ट सेवा, 11 को सराहनीय सेवा पदक
- घोषित सूची के अनुसार, झारखंड के एक अधिकारी को राष्ट्रपति पुलिस विशिष्ट सेवा पदक और 11 अधिकारियों-जवानों को सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया गया है।
- विशिष्ट सेवा पदक झारखंड जगुआर (STF) में पदस्थापित डीएसपी सुधीर कुमार को मिला है।
15 अगस्त या 26 जनवरी को रांची में होगा अलंकरण
सभी चयनित अधिकारियों-जवानों को ये पदक 15 अगस्त या अगले वर्ष 26 जनवरी को रांची के मोरहाबादी मैदान में राज्यपाल या मुख्यमंत्री के हाथों प्रदान किए जाएंगे।
क्या है राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा और सराहनीय सेवा पदक?
राष्ट्रपति पुलिस विशिष्ट सेवा पदक: पुलिस अधिकारी/जवान को तब दिया जाता है, जब उसकी 25 वर्ष की सेवा उत्कृष्ट, अनुकरणीय और बेदाग रही हो।
सराहनीय सेवा पदक: उन अधिकारियों/जवानों को दिया जाता है, जिन्होंने 18 वर्ष की सेवा पूरी की हो और जिनका सेवा रिकॉर्ड निष्कलंक रहा हो।
इन्हें मिला राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक
सुधीर कुमार, डीएसपी, झारखंड जगुआर (STF), रांची
इन्हें मिला सराहनीय सेवा पदक
- अनूप बिरथरे, आईजी, झारखंड जगुआर (STF)
- पटेल मयूर कन्हैयालाल, आईजी, प्रोविजन
- संजय कुमार, डीएसपी, झारखंड पुलिस
- कृष्ण कुमार छेत्री, हवलदार
- अरुण कुमार ओझा, हवलदार
- मारकुस सुनवार, हवलदार
- जयदेव प्रधान, सिपाही
- जेनेत मारग्रेट लकड़ा, सिपाही
- कुमुदनी कुजूर, सिपाही
- सुफल ओड़ेया, सिपाही
- मोहम्मद वसीम अख्तर, सिपाही




