व्यापार

रद्द उड़ानों के बाद इंडिगो का प्लान बी: मेगा भर्ती से ऑपरेशन होगा मजबूत

क्रू की कमी से 5000 उड़ानें रद्द होने के बाद इंडिगो ने 1,000 से ज्यादा पायलटों की भर्ती का फैसला किया है। फ्रेशर्स को भी मौका मिलेगा, नए नियमों के तहत ड्यूटी पैटर्न में बदलाव किया गया है।

नई दिल्ली. देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो पिछले साल दिसंबर में पायलट और क्रू की भारी कमी के कारण 7 दिनों के भीतर 5000 से ज्यादा उड़ानें रद्द करने के बाद अब बड़ा कदम उठाने जा रही है। एयरलाइन अपने ऑपरेशन को सुव्यवस्थित करने के लिए 1,000 से अधिक पायलटों की भर्ती करेगी।

ट्रेनी फर्स्ट ऑफिसर से लेकर कैप्टन तक होंगे शामिल

रिपोर्ट के मुताबिक इस मेगा भर्ती में –

  • ट्रेनी फर्स्ट ऑफिसर
  • सीनियर फर्स्ट ऑफिसर
  • कैप्टन शामिल होंगे। यह भर्ती सफल रही तो भारतीय एविएशन सेक्टर की सबसे बड़ी भर्तियों में से एक मानी जाएगी।

फ्रेशर्स को भी मिलेगा मौका

एयरलाइन अपने मुख्य विमान एयरबस A320 फ्लीट के लिए बिना अनुभव वाले उम्मीदवारों को भी शामिल करने की तैयारी में है। इससे नए पायलटों को सीधे बड़े कमर्शियल प्लेटफॉर्म पर मौका मिलेगा।

नए नियमों के बाद बदला ड्यूटी पैटर्न

नए एविएशन नियमों के तहत –

  • रात 12 बजे से सुबह 6 बजे के बीच लैंडिंग की संख्या सीमित
  • साप्ताहिक विश्राम अवधि बढ़ाई गई
  • जिससे पायलटों की उपलब्धता पर असर पड़ा।

हर महीने जुड़ रहे नए विमान, प्रमोशन भी जारी

  • एयरलाइन का इंटरनल ट्रेनिंग सिस्टम पहले से मजबूत है।
  • हर महीने 20–25 फर्स्ट ऑफिसर कैप्टन बनते हैं
  • औसतन 4 नए विमान फ्लीट में शामिल होते हैं
  • इसी तेजी को देखते हुए लगातार भर्ती की तैयारी की जा रही है।

दिसंबर में क्यों रद्द करनी पड़ी थीं उड़ानें?

  • डीजीसीए की जांच में सामने आया कि नए नियमों के अनुसार पर्याप्त भर्ती और ट्रेनिंग नहीं की गई थी।
  • पायलटों पर लंबी ड्यूटी का दबाव
  • बार-बार ट्रांसफर
  • रोस्टर लागू न हो पाना
  • एयरलाइन को 2,422 कैप्टन की जरूरत थी, लेकिन उसके पास सिर्फ 2,357 कैप्टन ही थे, जिसके चलते बड़े पैमाने पर उड़ानें रद्द करनी पड़ीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button