AI और डीप-टेक के सहारे एमपी की नई पहचान, इंडिया समिट में खास प्रेजेंटेशन
इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026 में मध्यप्रदेश का विशेष पैवेलियन एआई आधारित स्वास्थ्य, कृषि, शहरी प्रबंधन और स्टार्टअप नवाचारों को प्रदर्शित करेगा। 16 से 20 फरवरी तक भारत मंडपम, नई दिल्ली में होगा आयोजन।

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026 का आयोजन 16 से 20 फरवरी तक भारत मंडपम, नई दिल्ली में किया जाएगा। समिट में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग “मध्यप्रदेश पैवेलियन” के माध्यम से राज्य का प्रतिनिधित्व करेगा। यह प्रदर्शनी हॉल-4 के प्रथम तल पर बूथ क्रमांक 4F32 और 4F34 में प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित होगी।
एआई-सक्षम शासन मॉडल और डीप-टेक नवाचार होंगे आकर्षण का केंद्र
मध्यप्रदेश पैवेलियन में एआई आधारित गवर्नेंस मॉडल, डीप-टेक इनोवेशन और स्टार्टअप आधारित समाधान प्रदर्शित किए जाएंगे। यह सहभागिता भोपाल में आयोजित रीजनल एआई इम्पैक्ट कॉन्फ्रेंस-2026 के बाद हो रही है, जहां प्रदेश ने स्वास्थ्य, कृषि, ग्रामीण विकास, शहरी प्रबंधन और औद्योगिक स्वचालन में एआई के उपयोग को प्रस्तुत किया था।
स्वास्थ्य सेवाओं में एआई के स्मार्ट समाधान
- राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा
- टीबी जोखिम पूर्वानुमान के लिए PATO
- मल्टीमॉडल टीबी स्क्रीनिंग के लिए CATB
- मातृ एवं नवजात स्वास्थ्य के लिए सुमन सखी (संवादात्मक एआई)
- एआई-सहायित रेडियोलॉजी निर्णय समर्थन प्रणाली
- जैसे प्रोजेक्ट्स प्रदर्शित किए जाएंगे, जो अस्पतालों में निदान क्षमता बढ़ाने में मदद करेंगे।
पंचायत से शहर तक डेटा आधारित निर्णय प्रणाली
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मनरेगा के लिए एआई-चालित जिला प्रदर्शन प्रतिवेदन प्रणाली पेश करेगा, जो लाइव एपीआई डेटा के जरिए केपीआई बेंचमार्किंग, अपवाद पहचान और पंचायत स्तर तक एआई आधारित इनसाइट्स उपलब्ध कराएगी।
शहरी प्रशासन द्वारा
- एमपी अर्बन लॉकर
- जेनरेटिव एआई आधारित जीआईएस गरुड़ लैब
- एआई-सक्षम फ्लीट और ईंधन प्रबंधन
- ई-नगरपालिका इंटीग्रेशन
- जैसे मॉडल दिखाए जाएंगे।
पर्यटन में वीआर और होलोग्राफिक अनुभव
- मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड
- होलोग्राफिक डिस्प्ले
- महाकाल दर्शन डिजिटल अनुभव
- इंटरैक्टिव कियोस्क
- 360 डिग्री वीआर टूर के जरिए डिजिटल टूरिज्म को बढ़ावा देगा।
स्टार्टअप्स दिखाएंगे फ्यूचर रेडी एआई सॉल्यूशन
एमपीएसईडीसी की पहल के तहत भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित अन्य इनोवेशन हब के स्टार्टअप्स
- संप्रभु एआई प्लेटफॉर्म
- बहुभाषी डिजिटल अवतार
- टेली-फिजियोथेरेपी
- वरिष्ठ नागरिकों के लिए एआई एजेंट
- डिजिटल ट्विन और इंडस्ट्रियल प्रेडिक्शन
- एआई आधारित कृषि व फसल निदान
- रोबोटिक्स और जेनरेटिव एआई जैसे उत्पादन-तैयार समाधान पेश करेंगे।
टियर-2 टेक लीडर के रूप में उभरता मध्यप्रदेश
यह पैवेलियन सार्वजनिक स्वास्थ्य, कृषि, शिक्षा, औद्योगिक स्वचालन और उभरती तकनीकों को एक मंच पर लाकर प्रदेश के संपूर्ण एआई इकोसिस्टम को प्रदर्शित करेगा। इस पहल के जरिए मध्यप्रदेश एआई आधारित गवर्नेंस और आर्थिक परिवर्तन की दिशा में टियर-2 प्रौद्योगिकी नेतृत्वकर्ता के रूप में खुद को स्थापित कर रहा है।




