व्यापार
Gold Price Today: 10 जनवरी को सोने के दाम में बदलाव, जानें नया रेट
मकर संक्रांति से पहले सोना-चांदी महंगा, 24 कैरेट सोने में ₹1150 और चांदी में ₹11,000 प्रति किलो की तेजी। जानें इंदौर समेत देशभर के ताजा रेट।

मकर संक्रांति और शादियों के सीजन से पहले जनवरी महीने में सोने-चांदी की कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। शनिवार सुबह सोने के दाम में ₹1150 प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट) की तेजी दर्ज की गई, जबकि चांदी ₹11,000 प्रति किलो महंगी हो गई। शुक्रवार शाम को 24 कैरेट सोना ₹1,39,460 और चांदी ₹2,49,000 प्रति किग्रा पर बंद हुई थी। अगर आप 10 जनवरी 2026 को सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो पहले 18, 22 और 24 कैरेट के ताजा भाव जरूर जान लें।
आज के ताजा सोने के भाव (Indian Sarafa Market)
18 कैरेट सोना (₹ / 10 ग्राम)
- मेरठ, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ, चंडीगढ़: ₹1,05,490
- इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद: ₹1,05,390
- मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु: ₹1,05,340
- चेन्नई, कोयंबटूर: ₹1,07,650
22 कैरेट सोना (₹ / 10 ग्राम)
- मेरठ, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ, चंडीगढ़: ₹1,28,900
- इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद: ₹1,28,800
- मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु: ₹1,28,750
- चेन्नई, कोयंबटूर: ₹1,29,000
24 कैरेट सोना (₹ / 10 ग्राम)
- मेरठ, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ, चंडीगढ़: ₹1,40,610
- इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद: ₹1,40,510
- मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु: ₹1,40,460
- चेन्नई, कोयंबटूर: ₹1,39,650
(दक्षिण भारत में स्थानीय प्रीमियम व मेकिंग चार्ज के कारण अंतर)
आज चांदी के भाव (Silver Rate Today)
- 10 ग्राम: ₹2,600
- 100 ग्राम: ₹26,000
- ₹2,60,000 प्रति किग्रा – दिल्ली, मुंबई, पुणे, नागपुर, जयपुर, लखनऊ, अहमदाबाद, कोलकाता, भोपाल और इंदौर
- ₹2,75,000 प्रति किग्रा – चेन्नई, मदुरै, हैदराबाद, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम और केरल
(दक्षिण भारत में डीलर प्रीमियम, परिवहन लागत और अधिक मांग के कारण भाव ऊंचे)
क्यों बदलते रहते हैं सोने-चांदी के दाम?
- अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव
- डॉलर और रुपये (USD-INR) की चाल
- वैश्विक मांग, भू-राजनीतिक तनाव
- केंद्रीय बैंकों की खरीदारी और ब्याज दरें
शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव
- आयात शुल्क, GST, TCS
- लोकल मेकिंग चार्ज और प्रीमियम
- त्योहार और शादियों का सीजन
देश की महंगाई दर
- सोना खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
- India Bullion and Jewellers Association (IBJA) देशभर के लिए सोने-चांदी के मानक भाव जारी करता है।
- IBJA रेट में GST शामिल नहीं होता, इसलिए शहर और शोरूम के हिसाब से कीमत अलग हो सकती है।
- खरीदारी के समय BIS हॉलमार्क और HUID (Hallmark Unique Identification) कोड जरूर जांचें।
- हॉलमार्क में BIS लोगो, शुद्धता (कैरेट), HUID नंबर और लैब टेस्टिंग मार्क शामिल होता है।
शुद्धता की पहचान
- 24 कैरेट: 999 (99.9% शुद्ध)
- 22 कैरेट: 916 (91.6% शुद्ध)
- 18 कैरेट: 750
- 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है, इसलिए इससे आभूषण नहीं बनते।
- 22 कैरेट सोने में अन्य धातुएं मिलाकर गहने तैयार किए जाते हैं।




