व्यापार

सोने के दाम गिरे, चांदी ने तोड़ा रिकॉर्ड! 2.82 लाख से ज्यादा पहुंची कीमत

16 जनवरी 2026 को सोने के दाम में गिरावट और चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल। IBJA के ताजा रेट जानें—24, 22 कैरेट गोल्ड और सिल्वर का लेटेस्ट भाव।

मुंबई. 16 जनवरी 2026 को सोने के भाव में गिरावट देखने को मिली है, जबकि चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी दर्ज की गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, बुधवार शाम 916 शुद्धता यानी 22 कैरेट सोने का भाव ₹1,30,086 प्रति 10 ग्राम था, जो शुक्रवार सुबह घटकर ₹1,29,813 रह गया। इस तरह 22 कैरेट सोना ₹273 सस्ता हुआ है।

वहीं, चांदी (999 शुद्धता, प्रति किलो) की कीमतों में ₹5,000 से अधिक की तेजी आई है। बुधवार शाम ₹2,77,512 प्रति किलो रही चांदी शुक्रवार सुबह ₹2,82,720 प्रति किलो पर पहुंच गई, यानी चांदी ₹5,208 महंगी हो गई। IBJA की ओर से जारी किए जाने वाले रेट शनिवार, रविवार और केंद्र सरकार की छुट्टियों में प्रकाशित नहीं किए जाते हैं।

सोना-चांदी का लेटेस्ट रेट (IBJA)

धातु शुद्धता बुधवार शाम का रेट शुक्रवार सुबह का रेट बदलाव
सोना (प्रति 10 ग्राम) 999 (24 कैरेट) ₹1,42,015 ₹1,41,717 ₹298 सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 995 (23 कैरेट) ₹1,41,446 ₹1,41,150 ₹296 सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 916 (22 कैरेट) ₹1,30,086 ₹1,29,813 ₹273 सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 750 (18 कैरेट) ₹1,06,511 ₹1,06,288 ₹223 सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 585 (14 कैरेट) ₹83,079 ₹82,904 ₹175 सस्ता
चांदी (प्रति 1 किलो) 999 ₹2,77,512 ₹2,82,720 ₹5,208 महंगी

IBJA रेट (बुधवार, 14 जनवरी 2026)

सोना (999 शुद्धता):

  • सुबह: ₹1,42,152 प्रति 10 ग्राम
  • शाम: ₹1,42,015 प्रति 10 ग्राम

चांदी (999 शुद्धता):

  • सुबह: ₹2,77,175 प्रति किलो
  • शाम: ₹2,77,512 प्रति किलो

जरूरी जानकारी

IBJA द्वारा जारी किए गए दाम देशभर में मान्य होते हैं, लेकिन इनमें GST शामिल नहीं होता। गहने खरीदते समय टैक्स और मेकिंग चार्ज जुड़ने के कारण अंतिम कीमत ज्यादा हो जाती है। IBJA के रेट टैक्स और मेकिंग चार्ज से पहले के स्टैंडर्ड भाव को दर्शाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button