मध्य प्रदेश

जनता की उम्मीद बने डायल-112: उमरिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने दिल जीता

चंदिया क्षेत्र में पिकअप पलटने से घायल 12 लोगों को डायल-112 टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अस्पताल पहुंचाया। आरक्षक सुनील सिकरवार और पायलट विजय कुमार यादव की तत्परता से बड़ा हादसा टला।

भोपाल. डायल-112 केवल आपात सेवा नहीं, बल्कि संकट की घड़ी में जीवन रक्षक संबल साबित हो रहा है। एक सड़क दुर्घटना में घायल हुए 12 लोगों को समय पर अस्पताल पहुंचाकर डायल-112 ने त्वरित प्रतिक्रिया, मानवीय संवेदनशीलता और जन-सुरक्षा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।

कैसे हुआ हादसा

13 फरवरी 2026 को सुबह करीब 8 बजे विलइत घाट स्थित नायरा पेट्रोल पंप के पास एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। वाहन में सवार महिला व बच्चों सहित कुल 12 लोग घायल हो गए। सभी लोग पतरहटा से बारहो कार्यक्रम में शामिल होकर अपने गांव अखड़ार लौट रहे थे।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची टीम

दुर्घटना की सूचना मिलते ही राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल ने तत्परता दिखाते हुए थाना चंदिया क्षेत्र में तैनात एफआरव्ही वाहन को तुरंत रवाना किया। कुछ ही समय में डायल-112 स्टाफ —

  • आरक्षक सुनील सिकरवार
  • पायलट विजय कुमार यादव घटनास्थल पर पहुंच गए और राहत कार्य शुरू किया।

सभी घायलों को मिला समय पर उपचार

डायल-112 टीम ने गंभीर घायलों को प्राथमिक सहायता दी और बिना समय गंवाए एफआरव्ही व चिकित्सा वाहन की मदद से सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदिया पहुंचाया। समय पर उपचार मिलने से संभावित गंभीर परिणामों को टाल दिया गया।

मानवता की मिसाल बने डायल-112 जवान

विषम परिस्थितियों में दिखाई गई उनकी सूझबूझ, तेजी और समर्पण न केवल प्रशंसनीय है बल्कि समाज में पुलिस के प्रति विश्वास को और मजबूत करता है। इस सराहनीय कार्य के लिए डायल-112 जवानों को मुख्यालय स्तर से पुरस्कृत किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button